शाहरुख खान की इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म जीरो की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे दर्शकों के लिए इस फ़िल्म के प्रति प्रत्याशा बढ़ती जा रही है । इस फ़िल्म में शाहरुख खान एक चुनौतीपूर्ण बौने का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके किरदार का नाम होगा, बऊआ सिंह । शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को जीरो का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा । इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ भी नजर आएंगी । बता दें कि फ़िल्म जगत से जुड़े कुछ लोगों को जीरो के ट्रेलर देखने का मौका मिला और अब वह सभी इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे है ।

शाहरुख खान की अनुष्का शर्मा और कैटरीना के साथ क्रेकिंग कैमिस्ट्री
हाल ही में शाहरुख ने अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म जीरो के दो पोस्टर पोस्ट किए । एक पोस्टर में जहां वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं वही दूसरे पोस्टर में वह कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आ रहे है । अनुष्का के साथ अपने पोस्टर को रिलीज करते हुए शाहरुख ने लिखा, ''इस पूरी दुनिया में मेरी बराबरी की एक ही तो है'. इस पोस्टर में अनुष्का शर्मा व्हील चेयर पर दिख रही हैं ।''
वहीं इस फिल्म के निर्देशक आनंद लाल एल राय ने भी इसी पोस्टर को रिलीज कर लिखा है, 'जिंदगी में दुखी रहने के कई कारण हैं, लेकिन खुश रहने के लिए बस एक ही वजह है... जब कोई प्यार से कहे कि हंस दो, तो हंस दो... मेरी कहानी का हंसता हुआ चेहरा..'
शाहरुख खान का कैटरीना के साथ रोमांस
फ़िल्म का दूसरा पोस्टर कैटरीना कैफ़ के साथ हैं जिसमें शाहरुख और कैटरीना का रोमांटिंक अंदाज नजर आ रहा है । शाहरुख ने कैटरीना के साथ वाला पोस्टर अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सितारों के ख्वाब देखने वाले, हमने तो चांद को करीब से देखा है' । इस पोस्टर में बौने बने शाहरुख कैटरीना की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे है । वहीं रेड गाउन में कैट बेहद खूबसूरत लग रही है ।
यह भी पढ़ें : जीरो ट्रेलर : हर जगह दिखाई दिया प्रतिभा का अद्भुत नजारा
जीरो के फ़र्स्ट लुक में शाहरुख का बौना किरदार काफ़ी सुर्खियां बटोर रहा है । इस फ़िल्म में कई बॉलीवुड सितारों के कैमियो नजर आएंगे और उनमे शामिल हैं_ सलमान खान, श्रीदेवी, करिश्मा कपोर, काजोल, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी । यह फ़िल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















