जब से ये खबर आई है कि शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म जीरो का ट्रेलर कल, यानी 2 नवंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया जाएगा, तभी से फ़िल्म जोरों से चर्चा का विषय बनी हुई है । फ़िल्म जीरो में बौने बने शाहरुख खान इस फ़िल्म में बऊआ सिंह के किरदार में नजर आएंगे । जब से मीडिया और मनोरंजन जगत से जुड़े कुछ लोगों ने जीरो का ट्रेलर देखा है, तब से हर कोई इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहा है । और अब ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के ठग, आमिर खान भी शाहरुख की जीरो के ट्रेलर से काफ़ी मंत्रमुग्ध हो गए है । आमिर खान को शाहरुख की फ़िल्म जीरो बहुत ही 'धांसू' लगी ।

आमिर खान शाहरुख खान की जीरो देखने के लिए बेताब हो रहे हैं
मनोरंजन जगत के कुछ लोगों द्दारा देखे गए जीरो के ट्रेलर को मिल रही तारीफ़ों में अब ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के एक ठग, आमिर शामिल हो गए है । आमिर, आनंद एल राय की शाहरुख अभिनित फ़िल्म जीरो के ट्रेलर को देखकर तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाए । आमिर ने जीरो ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, "दोस्तों, मैंने अभी जीरो का ट्रेलर देखा । सिर्फ एक शब्द...धांसू है ! फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं होता." “Guys, I just saw the trailer of Zero. Just one word… OUTSTANDING!!! Congratulations @aanandlrai ! #Katrina is fantastic! @AnushkaSharma is unbelievable! @iamsrk, you have outdone yourself! Can’t wait to to watch the film! Love. a.”
शाहरुख ने आमिर के साथ इस खास पल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया । आमिर के साथ वाली इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, "ठग से मिली Hug..."। दोनों ही सुपरस्टार इस तस्वीर में कमाल के लग रहे हैं ।
गौरतलब है कि जीरो में शाहरुख एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे । इस फ़िल्म में शाहरुख पहली बार बौने के किरदार में दिखाई देंगे, जो इससे पहले उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में अभी तक नहीं निभाया । यह फ़िल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
वहीं आमिर की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की बात करें तो यह अगले हफ़्ते दीवाली के दौरान, 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वालि है ।
















