साल 2018 में मीटू मूवमेंट की आंधी में बॉलीवुड के कई नाम सामने आए । इन्हीं नामों में से एक नाम था साजिद खान, जिस पर एक पत्रकार सहित कई महिला अभिनेत्रियों व मॉडल ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए । आरोपों की गंभीरता को देखते हुए साजिद को हाउसफ़ुल 4 के निर्देशन से भी हटा दिया गया था । इसके बाद से साजिद खान किसी भी फ़िल्म से नहीं जुड़े । लेकिन अब मीटू का आरोप झेल रहे साजिद को फ़िल्म इंडस्ट्री के एक निर्मााता फ़िरोज नाडियाडवाला का सपोर्ट मिल गया है । फ़िरोज नाडियाडवाला ने फ़ैसला किया है कि वह साजिद के साथ काम करेंगे ।

मीटू का गंभीर आरोप झेल रहे साजिद खान के साथ काम करने को तैयार यह बॉलीवुड प्रोड्यूसर

साजिद खान के साथ काम करेंगे फ़िरोज नाडियाडवाला

इस बारें में बात करते हुए फ़िरोज ने कहा कि, “हां, मैं साजिद के साथ काम कर रहा हूं । मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं । वह मेरे दोस्त और भाई है । मैं उन्हें सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ सकता क्योंकि यह करना फैशनेबल है । मैं नहीं जानता कि अन्य लोग साजिद के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते हैं । लेकिन मैं चाहता हूं, और मैं करूंगा ।”

इसके बाद फ़िरोज ने कहा, “खबरें आ रही हैं कि मैं साजिद के साथ आवारा पागल दीवाना के सीक्वल पर काम कर रहा हूं, लेकिन ये खबर गलत है । हम अभी तक यह तय करने में लगे हुए हैं कि हमें एक साथ किस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करना है । हालांकि इस पर अभी बातचीत जारी है ।”

बता दें कि हाल ही में फ़िरोज नाडियाडवाला मीटू का आरोप झेल रहे एक और बॉलीवुड कलाकार नाना पाटेकर के साथ का वेब सीरिज को करने को लेकर चर्चा में थे । इस पर मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें आलोचनाओं का डर नहीं लगता ? इस पर फ़िरोज ने कहा, “मैं पॉजिटिव चीज पर फ़ोकस करता हूं । कोविड-19 के अलावा मैं अपनी जिंदगी में हर चीज पॉजिटिव चाहता हूं ।”

यह भी पढ़ें : साजिद खान पर अब एक भारतीय मॉडल पाउला ने लगाए यौन उत्पीडन आरोप, ‘हाउसफुल में रोल देने के बदले मुझे अपने सामने कपड़े उतारने के लिए कहा’

दिलचस्प बात यह है कि, फिरोज के चचेरे भाई साजिद नाडियाडवाला, ने सबसे पहले साजिद पर बैन लगाया था हाउसफ़ुल 4 के दौरान । शुरूआत में साजिद हाउसफ़ुल 4 के निर्देशक थे लेकिन जैसे ही उन पर मीटू जैसे गंभीर आरोप लगे तो मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें निर्देशक के पद से हटा दिया था ।