बीती रात मुंबई में 64वें विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ । लेकिन इस बार के फिल्मफेयर अवॉर्ड शो अवॉर्ड में रोमांस की बहार ज्यादा देखने को मिली । जहां एक तरफ़ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रोमांटिक कैमिस्ट्री अवॉर्ड शो की लाइमलाइट चुरा रही थी वहीं हाल ही शादी के बंधन में बंधी वैवाहिक जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्यार भी शो की सुर्खियां बना । 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में जब रणवीर सिंह को उनकी फ़िल्म पद्मावत से बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला तो उन्हें ये अवॉर्ड उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने दिया । इस दौरान दीपवीर का खुल्लम-खुल्ला प्यार सभी का दिल जीत ले गया ।
![Filmfare Awards 2019: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के 'लिप-लॉक' ने इंटरनेट पर मचाई धूम [Watch video] Filmfare Awards 2019: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के 'लिप-लॉक' ने इंटरनेट पर मचाई धूम [Watch video]](https://hn-media.bollywoodhungama.in/wp-content/uploads/2019/03/deepika.jpg)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने स्टेज पर किया किस
64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणवीर को फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड का जैसे ही ऐलान हुआ रणवीर तुरंत स्टेज पर पहुंचे जहां उन्हें ये अवॉर्ड उनकी वाइफ दीपिका ने दिया । अपनी पत्नी से अवॉर्ड लेते हुए रणवीर सबसे पहले घुटनों के बल बैठे । इसके बाद उन्होंने दीपिका को लिपलॉक किया । अवॉर्ड के दौरान भी दोनों का यूं स्टेज पर किस करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । और दीपवीर के फ़ैंस को दोनों का ये अंदाज खूब भा रहा है ।
यह भी पढ़ें : शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह पर लगाए ये तीन बैन
वर्क फ़्रंट की बात करें तो जहां, दीपिका अपनी आगामी फ़िल्म छपाक से फ़िल्म निर्माण में कदम रख रही हैं वहीं वह इस फ़िल्म में लीड रोल निभाती हुई भी नजर आएंगी । इस फ़िल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई देंगी । वहीं रणवीर गली बॉय के बाद अब अपनी आगामी फ़िल्म ’83 , जो कि 1983 क्रिकेट विश्वकप जीत पर बेस्ड है, की शूटिंग शुरू करेंगे । इसके बाद वह करण जौहर की तख्त की तैयारी शुरू करेंगे । लेकिन दीपिका-रणवीर के फ़ैंस को उनकी साथ में फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार हैं लेकिन अभी तक साथ में उनकी आगामी फ़िल्म का ऐलान नहीं हुआ है ।
















