शाहरुख़ खान ने 2 नवंबर को अपने 57वें जन्मदिन पर फ़ाइनली अपनी कमबैक फ़िल्म पठान के एक्शन पैक्ड टीज़र को रिलीज कर फ़ैंस के उत्साह को डबल कर दिया । पठान के टीजर में शाहरुख खान का कभी न देखा गया एक्शन अवतार हर किसी को इंप्रेस कर गया । पठान में अपने एक्शन लुक के लिए शाहरुख़ खान ने जोरदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसकी झलक टीज़र में देखने को मिल गई । शाहरुख़ की हॉटनेस के अलावा उनका विटी अंदाज़ और हाज़िरजवाबी हर किसी का दिल जीतती आई है । हाल ही में शाहरुख ने ट्विटर पर फ़ैंस के लिए #AskSRK सेशन आयोजित किया जिसमें उनके फ़ैंस उनसे कैसे भी सवाल पूछ सकते हैं । शाहरुख़ ने भी फ़ैंस के मज़ेदार सवालों के दिलचस्प जवाब दिए ।

शाहरख खान की हॉटनैस का राज
#AskSRK सेशन में शाहरुख़ ने एक बार फिर अपने शानदार सेन्स ऑफ ह्यूमर का परिचय दिया ।सेशन शुरू होते ही एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि वो इतने हॉट कैसे हैं ? इसका जवाब शाहरुख़ ने मजेदार अंदाज में दिया और कहा, “पेरी पेरी सॉस के साथ चिकन खाने से हेल्प मिलती है... शायद
Peri peri sauce with chicken helps…I think. https://t.co/1AhYMhmpQY
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 5, 2022
इसके अलावा एक फ़ैन से शाहरुख़ से पूछा की कोविड 19 महामारी के बाद उनमें क्या बड़ा बदलाव आया है । इसके जवाब में शाहरुख़ ने लिखा, “मुझे लगता है कि मैं अब कुछ भी जल्दी में नहीं करना चाहता ।
I think I have become less wanting to do everything in a rush…. https://t.co/6JDqnIATSZ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 5, 2022
जब शाहरुख़ से एक फ़ैन से सलमान के बारे में एक शब्द बोलने के लिए रिक्वेस्ट की तो एक्टर ने कहा कि “बहुत अच्छे और काइंड इंसान हैं । सलमान खान के लिए मेरे पास एक नहीं, बल्कि दो शब्द हैं भाई है न वो मेरा ।
Awesome and very kind ( sorry two words) but bhai hai na https://t.co/tUvmcOE1RX
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 5, 2022
शाहरुख़ की पठान की बात करें तो, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में वीएफएक्स और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जिसकी झलक टीज़र में मिल गई है । इस फ़िल्म में शाहरुख़ के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है । पठान को आदित्य चोपड़ा की यशराज फ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया है । यह फ़िल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी ।
















