ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत, निर्देशित और लिखित कन्नड़ फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है । 14 अक्टूबर, 2022 को हिंदी में रिलीज हुई कांतारा, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दिवाली के मौके पर रिलीज हुईं फ़िल्मों राम सेतु और थैंक गॉड को कड़ी टक्कर देने में कामयाब हुई । कांतारा अब तक कुल 53.75 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है । कांतारा को समीक्षकों से ही नहीं बल्कि दर्शकों और फ़िल्मी सितारों से भी खूब सराहा जा रहा है । फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में हर दिन इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है ।

ऋषभ शेट्टी की कांतारा
कांतारा को जो भी देख रहा है वो इसे मास्टरपीस बताया जा रहा है । कांतारा के हिंदी डब वर्जन भी अच्छी-ख़ासी सफलता हासिल कर रहा है । अब तक रिलीज़ हुई साउथ की हिंदी डब वर्जन फ़िल्मों में कांतारा ने केजीएफ 1 और कार्तिकेय को पीछे छोड़ दिया है ।
महज़ 21 दिनों में बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 51.56 करोड़ रु की कमाई करने वाली कांतारा सबसे ज़्यादा कमाई करने के मामले में अब तक रिलीज़ हुई साउथ की टॉप 10 फ़िल्मों के हिंदी डब वर्जन में आठवें स्थान पर आ गई है ।
सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली साउथ की टॉप 10 हिंदी डब फ़िल्में
बाहुबली 2 – द कंक्लूजन - 510.99 करोड़ रु
केजीएफ – चैप्टर 2 - 434.70 करोड़ रु
आरआरआर - 274.32 करोड़ रु
2.0 - 189.55 करोड़ रु
साहो - 142.95 करोड़ रु
बाहुबली - द बिगिनिंग - 118.7 करोड़ रु
पुष्पा – द राइज़ - 108.26 करोड़ रु
कांतारा - 51.65 करोड़ रु
केजीएफ – चैप्टर 1 - 44.09 करोड़ रु
कार्तिकेय 2 - 31.05 करोड़ रु
कांतारा रिलीज़ के 23 दिन बाद भी बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है । भले ही बॉक्स ऑफ़िस पर कई फ़िल्में रिलीज़ हुई लेकिन कांतारा अपने लिए दर्शक जुटाने में कामयाब हो रही है ।ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि कांतरा अपने चौथे वीकेंड तक आसानी से 60 करोड़ का आंकाड़ा पार कर सकती है ।
















