एनिमल के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक बनती जा रही हैं । तृप्ति डिमरी जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ धड़क 2 में नजर आने वाली हैं और यह फ़िल्म इसी महीने थिएटर में रिलीज हो रही है । इसके अलावा तृप्ति डिमरी के पास एक से बढ़कर एक फ़िल्मेकर्स की फ़िल्म है और उनमे शामिल हैं- विशाल भारद्वाज और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट, जिसमें तृप्ति का कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलेगा ।

स्पिरिट के लिए उत्साहित हैं तृप्ति डिमरी
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तृप्ति ने अपने करियर, अनुभव और आने वाली फिल्मों को लेकर खुलकर बात की । उन्होंने कहा, “अलग-अलग लोगों के साथ काम करना अच्छा लगता है क्योंकि इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं अभी विशाल (भारद्वाज) सर के साथ काम कर रही हूं । वो फिल्म भी जल्द ही आएगी और मैं उसके लिए काफी एक्साइटेड हूं । और उसके बाद, वांगा सर के साथ स्पिरिट… वो भी बहुत खूबसूरत फिल्म है और मैं उसके लिए भी बहुत उत्साहित हूं ।”
विशाल भारद्वाज के साथ उनका ये पहला कोलैबोरेशन उनके करियर में एक अहम कदम माना जा रहा है। भारद्वाज अपने इंटेंस, लेयर्ड स्टोरीटेलिंग और दमदार महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का टाइटल और प्लॉट अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो इसमें तृप्ति एक कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगी।
इसके बाद तृप्ति नजर आएंगी प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा की अगली महत्वाकांक्षी फिल्म स्पिरिट में । एनिमल की बड़ी सफलता के बाद वांगा की अगली फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ है। माना जा रहा है कि ये फिल्म भी इमोशनल डेप्थ और पावरफुल परफॉर्मेंस से भरपूर होगी।
















