बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं, सोशल मीडिया के जमाने में सोशल मीडिया पर बेहद कम नज़र आते हैं । इतना ही नहीं, ज़बरदस्त फ़ैन फोलोईंग वाले रणबीर कपूर अपनी इतनी ज़्यादा पब्लिक अपीरियंस भी नहीं देते हैं जो शायद उनके फ़ैंस को भले ही निराश करती हो लेकिन ये उन्हें लोगों के बीच, और ज़्यादा लोकप्रिय बनाने का काम करती है । दिग्गज ट्रेड एक्सपर्ट और फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श को रणबीर कपूर की यही स्ट्रेट्जी काफ़ी पसंद है । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तरण आदर्श ने रणबीर कपूर की वो क्वालिटी बताई जो रणवीर सिंह में मिसिंग है और जिसे उन्हें रणबीर से सीखना चाहिए ।

रणबीर कपूर की ये क्वालिटी रणवीर सिंह को एडॉप्ट करनी चाहिए
इंटरव्यू के दौरान जब तरण से पूछा गया कि, एनिमल से आपकी उम्मीदें क्या हैं ? इस पर तरण ने कहा, “ज़बरदस्त ! एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा एक शानदार स्टोरीटेलर हैं । और रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं । इस बात से ज़रा भी इंकार नहीं किया जा सकता है । असल में, मैं रणबीर कपूर की स्ट्रेट्जी को सराहना चाहता हूं, वो एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जो ओवरएक्सपोज्ड नहीं है । अगर आप देखेंगे तो आज हर एक्टर अपना एयरपोर्ट लुक दे रहा है, फ़िल्म रिलीज़ के बाद भी सोशल मीडिया पर ज़िंदा रहने की कोशिश करता है । लेकिन रणबीर इतनी पब्लिक अपीरियंस नहीं देते । ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर इतने नहीं देखे गए ।
लेकिन जब उनकी फ़िल्म आएगी, लव रंजन निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार, जो होली के दौरान रिलीज़ होगी, तब वह अपना प्रमोशन करेंगे और इसके बाद वह फिर से काम में जुट जाएंगे, स्क्रिप्ट पढ़ेंगे और बिजी हो जाएंगे । यह बहुत अच्छी बात है उनमें जो मुझे बहुत ज़्यादा पसंद आती है ।”
वहीं तरण ने रणवीर को लेकर कहा, “लेकिन इस चीज़ की रणवीर सिंह में बहुत कमी है । क्योंकि रणवीर सिंह को हम हर दूसरे दिन किसी न किसी ईवेंट में पब्लिक अपीरियंस देते हुए देखते हैं या एयरपोर्ट लुक इत्यादि । और फिर उनकी फ़िल्म रिलीज़ होती है तो लोगों में उन्हें देखने का कोई एक्साइटमेंट नहीं रहा जाता । यदि आप 70-80 दशक को देखेंगे तो उस दौर में एक्टर्स अपने काम से अपना प्रमोशन करते थे । लेकिन आज की तारीख़ में एक्टर्स इतना ओवर एक्सपोज्ड हो गए हैं जिससे आप बहुत ग़लत जा रहे हैं । मुझे लगता है की इन एक्टर्स को अपनी पब्लिक अपीरियंस को कम करना चाहिए ।”
बता दें कि, रणवीर सिंह की बैक-टु-बैक तीन फ़िल्में फ़्लॉप साबित हुईं । 83, जयेशभाई ज़ोरदार और सर्कस बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह से फ़्लॉप साबित हुईं । और अब रणवीर करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे ।
वहीं रणबीर की जल्द ही रिलीज़ होने वाली फ़िल्म तू झूठी मैं मक्कार के बारें में बात करें तो, इस फ़िल्म में रणबीर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे । यह फ़िल्म होली के दौरान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है ।
















