दुनियाभर की निगाहें 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड पर टिकी हुईं हैं ।  95वां अकेडमी अवॉर्ड समारोह 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा । एस एस राजामौली अपनी आरआरआर, जो अब तक कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्ज़ जीत चुकी है, टीम के साथ ऑस्कर समारोह में शामिल होंगे । इसके बाद क़यास लगाए जा रहे हैं की राम चरण और जूनियर एनटीआर ।  95वां अकेडमी अवॉर्ड समारोह में अपने सुपरहिट डांस नंबरनाटु नाटुपर डांस परफ़ोरमेंस देंगे । लेकिन अब इन खबरों कोनाटु नाटुके म्यूज़िक कंपोज़र एम. एम. कीरवानी, जो इन दिनों ऑस्कर समारोह के लिए अमेरिका में हैं, ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है । 

राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में लाइव परफ़ोर्म नहीं करेंगे ; ‘नाटु नाटु’ के म्यूज़िक कंपोज़र एम. एम. कीरवनी ने किया कंफ़र्म

राम चरण और जूनियर एनटीआर परफ़ोर्म नहीं करेंगे 

एम. एम. कीरवानी ने हालांकि इस बात की पुष्टि की कि, ‘नाटु नाटुके सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ऑस्कर समारोह में लाइव परफ़ोर्म करेंगे । लेकिन राम चरण और जूनियर एनटीआर कोई परफ़ोर्मेंस नहीं देंगे । 

आरआरआर और उसके गानेनाटु नाटु’  के लिए लोगों का प्यार लाज़िमी है । ऐसा कम ही होता है कोई गाना इस लेवल का प्यार प्राप्त करता है । यह गर्व और आभारी महसूस करने का समय होता है ।कीरवानी कहते हैं ।