बॉलीवुड हंगामा ने हाल ही में 2022 में फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों के साथ एक राउंडटेबल इंटरव्यू आयोजित किया जिसमें भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया, रकुल प्रीत सिंह, अलाया एफ, हुमा क़ुरैशी शामिल हुई । शामिल हुई अभिनेत्रियों ने अपने करियर से जुड़े कई मुद्दों पर बात की साथ ही तमन्ना भाटिया ने लोगों के एक कॉमन सवाल का जवाब दिया जो उनके रोमांटिक सींस और इंटीमेट सीन को लेकर पूछा जाता है ।

तमन्ना भाटिया ने ऑन स्क्रीन रोमांटिक सीन पर लोगों का कन्फ़्यूज़न दूर किया
एस्ट्रोयोगी द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड हंगामा एक्ट्रेसेस राउंड टेबल 2022 में बोलते हुए, तमन्ना ने कहा, “बहुत से लोगों को सिनेमा को लेकर ग़लतफ़हमी होती है, ख़ासकर रोमांटिक सींस और इंटीमेट सींस को लेकर लोगों में बहुत जिज्ञासा होती है । लोग अक्सर ये सवाल करते हैं की तुम एक्ट्रेस अलग-अलग एक्टर्स के साथ काम करते हो, रोमांटिक सीन करते हो तो क्या तुम्हें अपने को-स्टार से प्यार नहीं होता । तो ये कॉमन मैन का वो सवाल है जो हर एक्ट्रेस से पूछा जाता है ।
तो मैं उन सभी लोगों के इस सवाल का जवाब देने के लिए एक उदाहरण देती हूँ- मेरी फ़ैमिली में एक डॉक्टर हैं और जब वो किसी डेड बॉडी को देखते हैं तो उन्हें कुछ महसूस नहीं होता । इसका मतलब ये नहीं है की वह अपने काम में इन्वोल्व नहीं है या अपना काम अच्छे से नहीं कर रहे बल्कि वो अपना दिमाग़, आत्मा, स्किल सब कुछ उस व्यक्ति का इलाज करने में लगा रहे हैं । तो इन सब के बीच आप इम्यून हो जाते हैं । तो जब भी हम एक्टर ऑन स्क्रीन रोमांटिक सीन या इंटीमेट सीन करते हैं तो हमें प्यार नहीं होता ।
















