बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बनकर उभरी स्त्री 2 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कोई भी फ़िल्म अपने कंटेंट, शानदार परफॉरमेंस और अच्छे निर्देशन की वजह से ही बॉक्स ऑफ़िस पर राज करती हैं न कि सिर्फ़ स्टार पावर और बड़े बजट में बनाकर । स्त्री 2 की सफलता का श्रेय न केवल इसके लीड स्टार्स- राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को दिया जा रहा है बल्कि हर एक किरदार को दिया जा रहा है और उन्हीं में से एक अहम किरदार हैं अभिषेक बनर्जी, जिसने स्त्री 2 में ‘जना’ का किरदार निभाया और वो अब हर किसी के दिल पर राज कर रहे हैं । लेकिन अभिषेक बनर्जी हाल ही में बॉलिवुड हंगामा को बताया कि, उन्हें पहले इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था ।

EXCLUSIVE: स्त्री में ‘जना’ के किरदार के ऑडिशन में पहले रिजेक्ट हो गए थे अभिषेक बनर्जी ; “मेरा दिल टूट गया था क्योंकि मुझे यकीन था कि यह मेरे टाइप का रोल है” 

स्त्रीजनाके किरदार के लिए रिजेक्ट हो गए थे अभिषेक बनर्जी

बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अभिषेक बनर्जी ने बताया कि स्त्री की कास्टिंग में ‘जना’ के ऑडिशन में उन्हें पसंद नहीं किया गया था । अभिषेक ने बताया, “राज और डीके ने (पहले भाग में) चरित्र लिखा था। उन्होंने मुझे उस भूमिका में कल्पना की थी क्योंकि वे उस समय मुझे नहीं जानते थे । लेकिन, अमर को यकीन था कि मैं जना की भूमिका निभा सकता हूँ । मैंने यह कहते हुए भूमिका करने से इनकार कर दिया, ‘मैं यह भूमिका नहीं करना चाहता। यह बहुत बेवकूफ़ आदमी है । लोग मुझ पर हँसेंगे।’ लेकिन, उन्होंने कहा कि तुम्हें यह भूमिका करनी होगी।”

बनर्जी ने आगे कहा, “मैंने ऑडिशन दिया और ऑडिशन देने के बाद, चूंकि मैं खुद एक कास्टिंग डायरेक्टर हूं, मुझे पता था कि इस रोल को मुझसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता । ऑडिशन के बाद पहले मुझे इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था । किसी और एक्टर को यह रोल करना था।  मेरा दिल टूट गया क्योंकि मुझे यकीन था कि यह मेरे टाइप का रोल है । मैंने एक महीने बाद अमर कौशिक को मैसेज किया, 'आप यह नहीं समझते कि आपको इस रोल के लिए मुझसे बेहतर एक्टर नहीं मिलेगा।' अमर ने कहा, 'मुझे पता है लेकिन सिलेक्शन पहले ही हो चुका है।' मैं दिल टूट गया था ।”

उन्होंने आगे कहा, “अमर ने मुझे कुछ दिनों बाद यह पूछने के लिए कॉल किया कि क्या मैं जनवरी में फ़्री हूँ। मैं उस समय किसी और चीज़ की शूटिंग कर रहा था, लेकिन मैंने कहा कि मैं कुछ नहीं कर रहा हूँ । उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें शाम को कॉल करूँगा । अमर कौशिक ने मेरा ऑडिशन दिनेश विजान को दिखाया और उन्हें यह पसंद आया । इस तरह मुझे जना का किरदार मिला । कुछ चीजें किस्मत में लिखी होती हैं और मुझे लगता है कि मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है ।”

जियो स्टूडियोज के साथ मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है । फ़िल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था और जो अब तक जारी है । राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी, अपरशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की स्त्री 2 में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने भी कैमियो किया है ।