श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर मैरी क्रिसमस 12 जनवरी, 2024 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है । हिंदी और तमिल भाषा में शूट हुई मैरी क्रिसमस को लेकर लोगों में ज़बरदस्त प्रत्याशा है । कहा जा रहा था कि, शुरुआत में श्रीराम राघवन ने यह फ़िल्म सैफ़ अली ख़ान को ऑफर की थी और फिर फ़िल्म न कर पाने के कारण सैफ़ अपसेट हो गए थे। और अब डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इस खबर के पीछे की सच्चाई बताई है । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा हैंग आउट में शामिल हुए डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने यह भी खुलासा किया कि आख़िर क्यों सैफ़ इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं बन पाए ।

EXCLUSIVE: डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने बताई सैफ़ अली ख़ान को मैरी क्रिसमस में न लेने की असली वजह ; “मैंने इस फ़िल्म के लिए उन्हें रीजेक्ट नहीं किया था”

सैफ़ अली खान इसलिए नहीं बन पाए मैरी क्रिसमस का हिस्सा

श्रीराम राघवन ने बीएच हैंगआउट के दौरान बॉलीवुड हंगामा को बताया, “दरअसल, मेरे पास यह कहानी लगभग तीन साल से थी । मैं कैटरीना से मिला और उन्होंने कहा, 'चलो कुछ करते हैं।' फिर, अंधाधुन के बाद, मैंने इसके साथ आगे बढ़ने का फैसला किया । प्रारंभ में, जब मैं इसे देख रहा था, तो मैं एक हिंदी फिल्म देख रहा था, कोई तमिल संस्करण वर्जन नहीं। मैं सैफ के बारे में सोच रहा था क्योंकि मैंने उनके साथ पहले कुछ फिल्मों में काम किया है। तो, मैंने सोचा कि यह दिलचस्प हो सकता है। मैं उनसे मिला और उन्हें विषय पसंद आया, उन्हें यह बहुत पसंद आया।

श्रीराम ने सैफ अली खान के साथ एक हसीना थी और एजेंट विनोद में काम किया था । उन्होंने आगे कहा, “तो, जब मैं इस पर जोर दे रहा था, तो मुझे लगा कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है, कुछ मुझे परेशान कर रहा है। फिर मैं रमेश जी (रमेश तौरानी) से मिला और मैंने जो महसूस किया वह कहा, और उन्होंने कहा, ठीक है, चलो चलते हैं और उन्हें बताते हैं । जब आप उस अभिनेता को,जिसने शुरुआत से ही उस फ़िल्म में दिलचस्पी दिखाई थी, ये बताते हैं की आप उन्हें फ़िल्म में नहीं ले सकते तोतो अपसेट होना तो लाज़िमी है । ऐसा नहीं है कि उस वक्त मेरे दिमाग़ में कोई और एक्टर था । मैं यहाँ यह क्लीयर कर देना चाहता हूँ की, मैंने इस फ़िल्म के लिए उन्हें रीजेक्ट नहीं किया था ।

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित मेरी क्रिसमस, 12 जनवरी, 2024 को रिलीज़ के लिए तैयार है । इस फ़िल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा कई बेहतरीन एक्टर्स हैं । इसके हिंदी वर्जन में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काज़मी, टीनू आनंद, अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे हैंवहीं तमिल वर्जन में कैटरीना और विजय की डायनामिक जोड़ी के अलावा राधिका सरथकुमार, गायत्री, शनमुगराजन, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स मौजूद हैं।