बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर फ़िल्म को सही तरह से आंकने वाले फ़िल्म क्रिटिक और दिग्गज ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक्सक्लूसिव बात की जिसमें उन्होंने महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाले बॉलीवुड के टॉप  10 अभिनेताओं के बारें में खुलकर बात की जिसमें यकीनन सबसे पहले नाम आता है शाहरुख खान का जिसने साल्म 2023 की शुरुआत पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देकर की । बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ रू की कमाई कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी पठान के साथ शाहरुख खान ने अपना सक्सेसफुल कमबैक किया । और इसलिए तरण आदर्श ने किंगखान कहे जाने वाले शाहरुख को एक नया नाम दिया ‘एम्परर खान’ यानी सम्राट खान ।

EXCLUSIVE: बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ रू का सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाले शाहरुख खान को तरण आदर्श ने दिया नया नाम- ‘एम्परर खान’ ; कहा- “बिना किसी प्रमोशन और मार्केटिंग के दी सबसे बड़ी हिट फ़िल्म”  

किंगखान शाहरुख खान को दिया नया नाम

बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ रू के शानदार कलेक्शन करने वाले शाहरुख के बारें में तरण ने कहा, “वह इस समय टॉप पर हैं, वह सिंहासन पर बैठे हैं । उन्होंने  सिंहासन को फिर से प्राप्त कर लिया है । मैं कहूंगा, वह सिर्फ किंग खान नहीं है, आज की तारीख में वह बादशाह खान है । क्योंकि 1 से 5 तक की पोजीशन उन्हीं की है । जैसा कि अमित (अमिताभ बच्चन) जी ने एक बार एक फिल्म के डायलॉग में कहा था- जहां हम खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है । तो आज जहां शाहरुख खड़े हैं वहाँ से लाइन शुरू होती है ।”

अपनी बात को समझाते हुए तरण ने आगे कहा, “शाहरुख इस पॉज़िशन के हक़दार है । उन्होंने अपनी फ़िल्म का कोई प्रमोशन नहीं किया, कोई मार्केटिंग नहीं की, कोई इंटरव्यू नहीं दिया, वह एक शहर से दूसरे शहर नहीं गए, वह मॉल नहीं गए और न ही उन्होंने लोगों को पकड़-पकड़ कर कहा की, उनकी फ़िल्म देखो । हमेशा फिल्म बोलती है, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बोलते हैं । और आखिरकार यही मायने रखता है ।”

पठान की बात करें तो, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नज़र आए थे । पठान ने न केवल देश में बल्कि वर्ल्ड वाइड भी अपने कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया ।