ऐसे बहुत वाक़ये हुए हैं जब सलमान खान ने बिना लाइमलाइट में आए लोगों की मदद की है । ख़ासकर फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सलमाना ने उस समय मदद की जब लोगों को उनकी मदद की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी । और उन्हीं में से एक हैं आशिकी स्टार राहुल रॉय, जिन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को बताया कि वो सलमान खान ही थे जिन्होंने उनके मेडिकल बिलों का भुगतान किया । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में राहुल रॉय और उनकी बहन सॉल सिस्टर प्रियंका उर्फ़ हरि मां ने सलमान की इस निःस्वार्थ मदद पर खुलकर बात की और उन्हें इस इंडस्ट्री का जेम यानी रत्न बताया ।

EXCLUSIVE: सलमान खान ने चुकाए ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित हुए राहुल रॉय के पेंडिंग मेडिकल बिल्स ; सॉल सिस्टर प्रियंका उर्फ़ हरि मां ने सलमान को बताया रियल स्टार

सलमान खान ने चुकाए राहुल रॉय के मेडिकल बिल्स   

इंटरव्यू के दौरान राहुल और प्रियंका ने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “मैं सलमान खान को भी धन्यवाद कहना चाहती हूं क्योंकि जो भी पेंडिंग बिल थे उनका भुगतान सलमान ने अभी फ़रवरी में ही किया । उन्होंने राहुल को फोन किया था और पूछा था कि क्या वह कुछ मदद कर सकते हैं और उन्होंने सचमुच मदद की और सारे मेडिकल बिल चुका दिए ।

प्रियंका ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा,“सब सलमान खान को लेकर बोलते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं। मगर सच्चाई तो ये है कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं । सबसे खूबसूरत बात यह है कि सलमान ने इस बारे में मीडिया के सामने कभी कुछ नहीं कहा । इसे कहते हैं सच में किसी इंसान के साथ रहना । यह बात मेरे दिल को छू गई । वह सच में एक रत्न है । मुसीबत में जब आपकी कोई मदद करता है तो वही सच्चा मददगार होता है । इसे ही सही मायने में कहते हैं कि आप एक स्टार हैं । सिर्फ कैमरे के सामने स्टार बने रहना काफ़ी नहीं होता है ।

बता दें, साल 2020 में कारगिल में LAC — Live the Battle की शूटिंग के दौरान राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद उन्हें तुरंत वॉकहार्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी की गई । नतीजों से पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है और इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, 55 वर्षीय अभिनेता ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी फिल्म आगरा के प्रीमियर के लिए सुर्खियां बटोरीं ।