साल 2013 में फ़िल्म यारियां से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली रकुल प्रीत सिंह आज बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं । सालभर में 3 से 4 फ़िल्में देने वाली रकुल प्रीत सिंह के पास कई बड़े बैनर की फ़िल्में है । साल 2022 में अटैक और रनवे 34 जैसी फ़िल्मों में नजर आ चुकीं रकुल हाल ही में अक्षय कुमार के साथ कटपुतली में नजर आईं । इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह की भी कई फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार है । ऐसे में रकुल ने लगातार फ़्लॉप होती फ़िल्मों को देखते हुए चिंता जताई । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रकुल ने कहा उनकी फ़िल्में दर्शकों को पसंद आनी चाहिए बस क्योंकि अभी के समय में बहुत कम फ़िल्में लोगों को पसंद आ रही हैं ।

रकुल प्रीत सिंह को अपनी अपकमिंग फ़िल्मों को लेकर चिंता
अपने प्रोफ़ेशनल फ़ेज के बारें में बात करते हुए रकुल ने कहा, “यह अच्छा चल रहा है । बेशक मैं कभी संतुष्ट नहीं हो पाउंगी क्योंकि एक इंसान और एक्टर होने के नाते अभी मुझे और भी बहुत कुछ हासिल करना है । जो कि अच्छा भी है और ये बात मुझे आगे और भी काम करने के लिए प्रेरित करती है । लेकिन मैं कहूंगी कि मुझे अभी तक जो कुछ भी मिला है उसके लिए मैं बहुत कृतार्थ हूं । जो फ़िल्में मुझे अभी तक मिली, बड़े-बड़े स्टार्स के साथ मुझे काम करने का मौका मिला उन सबके लिए मैं आभारी हूं।
अमिताभ बच्चन सर और अजय देवगन के साथ रन वे 34, अक्षय सर के साथ कठपुतली और आयुष्मान खुराना के साथ डॉक्टर जी । फ़िर थैंक गॉड और छतरीवाली जैसी अभी और कई फ़िल्में आने वाली हैं मेरी । मैं बस उम्मीद करती हूं कि सभी फ़िल्में पसंद की जाए । क्योंकि अभी के समय में बहुत कम फ़िल्में लोगों को पसंद आ रही हैं ।”
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, रकुल की अपकमिंग फ़िल्में हैं- डॉक्टर जी, थैंक गॉड और छतरीवाली और इंडियन 2 ।
















