90 के दशक में फ़िल्म आशिकी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले राहुल रॉय अपनी पहली ही फ़िल्म से ग्लैमर की दुनिया में छा गए थे । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राहुल रॉय ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआती जर्नी के बारें में खुलकर बात की साथ ही खुलासा किया की, उनकी मां, जो एक लेखिका थीं, ने महेश भट्ट से उन्हें फिल्म में लेने के लिए कहा था ।

EXCLUSIVE: अपनी पहली फ़िल्म आशिकी के हिट हो जाने के बाद राहुल रॉय ने 11 दिन के अंदर एक साथ 47 फिल्में साइन की ; “आशिकी के लिए मुझे 30 हज़ार रुपये मिले थे”

राहुल रॉय ने आशिकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया

अपनी पहली ही फ़िल्म से सुपरस्टार बनने वाले राहुल ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानता था । मेरी माँ जो एक राइटर थी उन्होंने महेश जी को मेरे बारें में कहा क्योंकि वह कई सारे डायरेक्टर्स को जानती थी । फिर महेश भट्ट जी ने मुझे रविवार को एक दिन अपने ऑफिस बुलाया । फिर मैं वहाँ पहुंचा और हमारी पहली मुलाकात के 4 से 6 मिनट के भीतर, उन्होंने मुझसे कहा कि मैं फिल्म कर रहा हूं ।

राहुल ने आगे कहा, “आशिकी की रिलीज के बाद, महेश और मुकेश मेरे साथ मेट्रो सिनेमा गए । बाहर लोगों ने मेरे लिए जय-जयकार की । तब मेरे पास बॉडीगार्ड नहीं थे । थिएटर के अंदर, जब मेरे किरदार कोसांसों की जरूरत है जैसीगाने के साथ पेश किया गया तो लोगों ने सिक्के फेंके । मैंने महेश भट्ट को फोन किया और अपना आभार व्यक्त किया ।

रॉय ने कहा कि आशिकी की रिलीज के बाद उनके पास फिल्म निर्माताओं के ऑफर्स की बाढ़ सी आ गई । उन्होंने बताया कि उन्होंने 11 दिन के अंदर 47 फिल्में साइन कीं । रॉय ने यह भी खुलासा किया कि आशिकी के लिए उन्हें 30,000 रुपये मिले थे ।

आशिकी भारतीय सिनेमा में एक ऐतिहासिक फिल्म थी । फ़िल्म अपनी कहनी और स्टार कास्ट के अलावा गानों के लिए भी काफ़ी लोकप्रिय हुई । आशिक़ी से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की ।

साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब राहुल फिर से काम पर लौट चुके हैं । 55 वर्षीय अभिनेता ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी फिल्म आगरा के प्रीमियर के लिए सुर्खियां बटोरीं ।