बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, सोशल ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर, फ़िल्मों से लेकर वेब सीरिज़ तक, राधिका आप्टे ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया । लगभग हर शैली की फ़िल्में करने वालीं राधिका आप्टे ने अपने करियर में कई बड़े बजट की बिग टिकट फ़िल्मों को ठुकराया है और अब उन्होंने बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया की क्यों उन्होंने बड़े बजट की फ़िल्मों को न कहा ।

राधिका आप्टे को नहीं पसंद कुछ सेक्स कॉमडी फ़िल्में
कई बिग टिकट फ़िल्में ठुकराने का कारण बताते हुए राधिका ने कहा, “बदलापुर के बाद मुझे बहुत सेक्स कॉमेडी फ़िल्में ऑफ़र हुईं । हालांकि मुझे सेक्स कॉमेडी से कोई समस्या नहीं है जैसे मेरी एक फ़िल्म हंटर को सेक्स कॉमेडी भी कहा जा सकता है । मुझे लगता है कि एक फिल्म में एक ही शैली नहीं होती है । लेकिन अतीत में हमने जिस तरह की सेक्स कॉमेडी की है, वह बहुत अपमानजनक है और वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करती हैं, और मुझे ऐसी कॉमेडी पसंद नहीं है ।”
इसके अलावा राधिका ने बिग बजट फ़िल्मों को ठुकराने का एक और कारण बताया कि, “मुझे ऐसी फिल्म से कोई ऐतराज नहीं है जहां एक कट्टरवादी पुरुष महिलाओं के बारे में भयानक मजाक करता है, ”लेकिन इसके पीछे एक मजबूत कहानी गूँथी होनी चाहिए । एक फिल्म के रूप में अगर आप उन जोक्स का जश्न मनाना शुरू कर देंगे तो मैं इसका हिस्सा नहीं बनने वाली हूं ।”
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, राधिका जल्द ही नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग में राजकुमार राव और हुमा क़ुरैशी के साथ नज़र आएंगी । यह फ़िल्म 11 नवम्बर को रिलीज़ होगी ।
















