भारत की लोकप्रिय फ़ैशन डिजाइनर में से एक मसाबा गुप्ता जल्द ही नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज मसाबा मसाबा से अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं । बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की फ़ैशन डिजाइनर बेटी मसाबा मसाबा वेब सीरिज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं । यह सीरिज मसाबा गुप्ता की जिंदगी पर आधारित है जिसमें मसाबा का किरदार खुद मसाबा ने और उनकी मां का किरदार नीना गुप्ता ने निभाया है । फ़ैशन की दुनिया में जाना माना नाम बन चुकी मसाबा ने बॉलीवुड हंगामा के साथ अपनी वेब सीरिज मसाबा मसाबा को लेकर एक्सक्लूसिव बातचीत की । साथ ही मसाबा ने लड़कियों के लिए कुछ फ़ैशन टिप्स भी दिए ।

EXCLUSIVE: ट्रेंडी दिखने के लिए मसाबा गुप्ता ने दिए तीन जरूरी फ़ैशन टिप्स जिसे हर लड़की को करना चाहिए फ़ोलो

मसाबा गुप्ता ने दिए फ़ैशन टिप्स

अपनी वेब सीरिज मसाबा मसाबा के प्रमोशन के दौरान मसाबा ने कई मुद्दों पर बात की । इंटरव्यू के दौरान जब मसाबा से तीन ऐसे फ़ैशन टिप्स के बारें में पूछा गया जो हर लड़की को फ़ोलो करना चाहिए, तो उन्होंने बताया, “सबसे पहले तो आपके पास एक व्हाइट शर्ट जरूर होनी चाहिए - क्योंकि जब भी आप कंफ़्यूज हो कि क्या पहने तो व्हाइट शर्ट पहन लीजिए । दूसरा- एक अच्छी घेरदार ब्लैक कलर की मैक्सी ड्रेस आपकी वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए । तीसरी चीज है रेड लिपस्टिक ।”

वेब सीरिज की बात करें तो, इसमें दिखाया गया है कि किस तरह मसाबा एक स्ट्रॉन्ग लेडी हैं जिसने अपनी जिंदगी में सक्सेस और फ़ेलियर दोनों की ही काफी संजीदगी से हैंडल किया है । इसी के साथ किस तरह उन्हें अलग-अलग लेवल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा और पारिवारिक व व्यापारिक जिंदगियों के बीच संतुलन बिठा पाना कई बार कितना मुश्किल हो जाता है । बेसिकली यह वेब सीरिज मसाबा की जिंदगी की झलक देती है कि किस तरह मसाबा उतार चढ़ाव भरी जिंदगी जीने के बाद उस मुकाम पर पहुंचीं जहां वो आज मौजूद हैं ।