कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फ़िल्म शहजादा में अपने फ़ेवरेट सलमान खान को स्पेशल अंदाज़ में ट्रिब्यूट दिया है । शहजादा में कार्तिक सलमान की फ़िल्म रेडी का गाने 'कैरेक्टर ढीला हैके नए वर्जन 'कैरेक्टर ढीला है 2.0'  पर थिरकते हुए आ रहे हैं । गाना रिलीज़ हो चुका है और इसे न केवल फ़ैंस बल्कि खुद सलमान खान ने भी काफ़ी ज़्यादा पसंद किया है । और अपने आदर्श हीरो सलमान खान से इसकी तारीफ़ सुनना कार्तिक आर्यन के लिए कोई छोटी बात नहीं है । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने सलमान खान के इस जेस्चर की खुलकर तारीफ़ की ।

60df6338-d0bd-438b-ad47-b5ef0e9ce216

कार्तिक आर्यन ने सलमान खान की तारीफ़ की 

ये देखकर अच्छा लगता है की इंडस्ट्री एक दूसरे की फ़िल्म को सपोर्ट कर रही है । इतना ही नहीं स्टार्स एक दूसरे की फ़िल्म में कैमियो करके भी एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं । इसी बारें में और शहजादा के गाने 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' को सलमान खान द्वारा पसंद किए जाने पर और सलमान के इस सपोर्ट के बारें में कार्तिक ने इंटरव्यू के दौरान कहा,  “ये फ़िल्मों के लिए काफ़ी अच्छा है । मुझे ये देखकर बहुत ख़ुशी हुई की सलमान खान ने उस गाने को सराहा । जिस तरीक़े से उन्होंने उस गाने को सराहा तो ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा । उन्होंने गाना देखा और देखते ही तुरंत उसे लेकर ट्वीट भी किया ये देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई ।

कैरेक्टर ढीला है 2.0’ जबकि सलमान खान का गाना है वो भी इतना बढ़ा, तो किसी दूसरी फ़िल्म के लिए अपने इतने बड़े गाने को इस्तेमाल करने के लिए अनुमति देना और उसके बाद जब वो गाना आता है तो आपका उसे पसंद करना और उसके बारें में सोशल मीडिया पर लिखना, ये बहुत बड़ा जेस्चर है । मैं सलमान खान सर का बहुत ज़्यादा शुक्रगुजार हूं ।

शहजादा में कार्तिक के साथ कृति सेननपरेश रावल और मनीषा कोईराला भी नजर आएंगी । रोहित धवन निर्देशित यह फ़िल्म अब 17 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।