एक्ट्रेस गुल पनाग हमेशा से ही एक मजबूत महिला के रूप में खुद को पेश किया है । पिछली बार गुल पनाग सोनी लिव के वेब शो, गुड बैड गर्ल में नजर आईं थी । इस वेब शो में गुल पनाग ने एक वकील की भूमिका निभाई थी । गुल पनाग का दिलचस्प अंदाज उन्हें हमेशा से ही औरों से अलग बनाता है । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक इंटरव्यू में गुल पनाग ने अपने टेली मार्केटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया ।

गुल पनाग का टेलीमार्केटिंग एक्सपीरियंस
यह एक पुराना इंटरव्यू है जिसके दौरान गुल के साथ उनके लास्ट को लेकर कई सवाल पूछे गए जिसके उन्होंने बेहद ही दिलचस्प जवाब दिए । इसी बातचीत के दौरान जब गुल से पूछा गया कि उनका लास्ट टेलीमार्केटिंग कॉल क्या था । इसके जवाब में उन्होंने कहा, “आज सुबह रॉयल सुंदरम से ।”
गुल ने आगे एक्सप्लेन करते हुए कहा, “वे जिद कर रहे थे कि मुझे उनके साथ हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यू कराना चाहिए । और मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं चाहिए, तो फ़िर उन्होंने मुझे कॉल किया ये पूछने के लिए कि मैं उनके साथ अपना इन्शुरन्स रिन्यू क्यों नहीं करा रही ।”
















