सलमान खान को ‘प्रेम’ की पहचान दिलवाने वाले और दर्शकों के लिए फैमिली फ़िल्में देने वाले फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या अब एक नए ‘प्रेम’ को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं । इसका खुलासा ख़ुद सूरज बड़जात्या ने बॉलीवुड हंगामा के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हिंट के साथ कर दिया है ।

बॉलीवुड को मिलेगा नया प्रेम
बॉलीवुड हंगामा के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जब सूरज बड़जात्या से पूछा गया कि, क्या अब आयुष्मान खुराना आपके नए ‘प्रेम’ बनने वाले हैं ? इसके जवाब में सूरज बड़जात्या ने कहा, “अभी फ़िलहाल बातचीत चल रही है इसे लेकर । इस बारें में हम बहुत जल्द ही एक बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले हैं ।”
बता दें कि, सूरज बड़जात्या ने अपनी पहली फ़िल्म मैंने प्यार किया (1989) के साथ सलमान ख़ान को ‘प्रेम’ के रूप में पेश किया था । इसके बाद सूरज बड़जात्या की हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो में सलमान ‘प्रेम’ बनकर ही आए । सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी बॉलीवुड में चार सुपरहिट फिल्में दी है- मैंने प्यार किया (1989), हम आपके हैं कौन (1994), हम साथ-साथ हैं (1999) और प्रेम रतन धन पायो (2015)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सूरज बड़जात्या इन दिनों सोनी लिव पर वेब सीरिज बड़ा नाम करेंगे से OTT पर डेब्यू कर रहे हैं। । इस वेब सीरज में उन्होंने दो नए स्टार्स को इंट्रूड्यूस किया है ।
















