22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है । भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में 9 आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई (बुधवार) को देशभर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने के आदेश दिए थे । ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने दो वीडियो शेयर करके बताया है कि मॉक ड्रिल के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और जंग के हालातों में देश की जनता को खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए ।

खुशबू पाटनी ने बताया मॉकड्रिल से पैनिक नहीं होना है
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है । भारत ने एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया । इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है । देर रात हुए हमले के बाद पूरे देश में भारत माता की जय का नारा गूंज उठा है। इसी बीच दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने देशवासियों को सलाह दी है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है और मॉकड्रिल जरूर करें।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रह चुकीं खुशबू पाटनी ने लोगों से अपील की है कि वो मॉक ड्रिल के दौरान बिल्कुल भी पैनिक न करें । उन्होंने ये भी बताया कि हवाई हमले के सायरन सुनने के बाद क्या करना चाहिए । खुशबू बोलीं- “पैनिक नहीं होना है । दुनिया के सारे देश मॉक ड्रिल जानते हैं और इसकी प्रैक्टिस करते हैं । लोगों का काम लड़ना नहीं है, बल्कि खुद को बचाना है । अगर ये कर पाते हैं तो वैसे ही दुश्मन का काम कम हो जाता है । हमें बस रिहर्सल करनी है । हमें बस तैयारी करनी है । हमें बस तैयारी करनी है । वो तैयारी कुछ भी हो सकती है । मॉक ड्रिल का मतलब वो होता है, जो चीज हुई नहीं है, लेकिन हमें सोचना है कि हो गई है और अगर हो जाए तो क्या करना चाहिए?”
खुशबू ने आगे मॉक ड्रिल के बारे में बताया- “हवा से एक तरह की आवाज आती है और हर आवाज का एक मतलब होता है कि आपको कवर लेना है या फिर आपके लिए चीजें क्लियर हैं ।”
इसके बाद उन्होंने आगे सभी को सलाह देते हुए कहा, “सबसे पहले तो पैनिक मत होना । कुछ नहीं होता। ये सब चीजें होती रहेंगी। आपके लिए जरूरी है कि आपको जो आदेश दिया गया है, ड्रिल का, आप वो करें। सीरियसली आप तैयार रहें। हर एक चीज के लिए तैयार रहें। जैसा-जैसा बताया था।”
बता दें कि बालाकोट हमले के छह साल बाद पाकिस्तान को फिर से दहलाया गया। आतंकवादी ठिकानों पर रातभर चले अभियान के तहत हमले किए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग डीजी आईएसपीआर ने कोटली, मुरीदके और बहावलपुर समेत नौ जगहों पर हमलों की पुष्टि की है, जिसके मुख्य टारगेट जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे जिहादी ठिकाने थे।
















