इस दिवाली 2024, शर्वरी का फैशन चार्म और स्टाइल ने हर किसी को आकर्षित किया । शर्वरी के आउटफिट्स ने न केवल पारंपरिक भारतीय लिबास को मॉडर्न अंदाज़ में पेश किया बल्कि त्योहार की रौनक को भी और बढ़ा दिया । एक नजर शर्वरी के बेहतरीन दिवाली लुक्स पर :-

1. क्रिस्टल से जड़ी काली साड़ी

साड़ी से लेकर लहंगे तक शर्वरी ने अपने ग्लैमरस ट्रेडिशनल-स्टाइलिश दिवाली लुक्स से दिए फैशन गोल्स

शर्वरी ने मनीष मल्होत्रा की एक क्रिस्टल से सजी, शीयर ब्लैक साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने एक एम्बेलिश्ड ब्लाउज़ और चमकदार डैंगलर्स के साथ स्टाइल किया। इस लुक के साथ उन्होंने बोल्ड मेकअप किया और सोशल मीडिया पर "ब्यूटी इन ब्लैक" का खिताब हासिल किया।

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari ? (@sharvari)

2. आइवरी और गोल्ड लहंगा

6c904c68-103c-46cd-b4be-92faa380c304

दिवाली पार्टी के लिए शर्वरी ने एक आइवरी-गोल्ड लहंगा चुना, जिसमें चंदेरी और ऑर्गैंजा फैब्रिक पर गोटा और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इसे उन्होंने एक लैंपी गोटा ब्रालेट और सिग्नेचर रोज़ वाली ऑर्गैंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया। इस लुक में वह किसी चमकते हीरे से कम नहीं लगीं।

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari ? (@sharvari)

3. शाही ब्रोकैड एन्सेम्बल

ba4327c2-d8d7-468d-892b-79115b6bab88

शर्वरी ने अबू जानी संदीप खोसला के ब्रोकैड एन्सेम्बल को एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया। उन्होंने एक मल्टी-पैनेल सिल्क घाघरा और बाइजेंटाइन-ज्वेल्ड ब्लाउज़ पहना, जिसमें टेक्स्चर्ड गोटा बॉर्डर्स थे। इस लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari ? (@sharvari)

4. मेटैलिक लहंगा सेट

4f233640-daf4-4e2a-bd22-238da7775ebc

शर्वरी का यह लुक एक काले मेटैलिक लहंगे में था, जिसमें प्राचीन डॉट कढ़ाई और गोटा वर्क था। उन्होंने इसे एक स्ट्रैपी ब्लाउज और ब्लैक लैंपी दुपट्टे के साथ पेयर किया। यह लुक फेस्टिवल सीजन के लिए क्लासिक एलीगेंस का एक आदर्श उदाहरण है।

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari ? (@sharvari)

शर्वरी की दिवाली 2024 की ये फैशन लुक्स न सिर्फ ट्रेंडसेटर बनीं, बल्कि इस फेस्टिव सीज़न में हर किसी के लिए एक नई फैशन इंस्पिरेशन बन गईं।