नए साल के शुरू होने से पहले ही दिशा पाटनी का हॉलीडे मूड ऑन हो गया है । न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दिशा पाटनी हाल ही में मालदीव में वेकेशन मनाने पहुंची । यहां पहुंचते ही दिशा पाटनी ने अपने सेक्सी बिकिनी लुक से एक बार फ़िर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया ।

दिशा पाटनी की हॉटनैस
फ़िटनेस के मामले में अपनी जेनरेशन की सबसे फ़िट और ऊर्जावान अभिनेत्री में से एक दिशा ने मालदीव में हॉलिडे एंजॉय करते हुए स्विमिंग करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बह पिंक कलर की बिकिनी में पानी के अंदर अठखेलियां करती हुईं नजर आ रही हैं । दिशा का ये अंदाज उनके फ़ैंस को काफ़ी पसंद आ रहा है ।
इससे पहले भी दिशा ने मालदीव वेकेशन से अपनी बिकीनी फोटोज शेयर की थीं, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया था ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एरियल एक्शन ड्रामा यौद्धा में लीड रोल में नजर आएंगी । इसके अलावा दिशा की आगामी फ़िल्में हैं- केटिना और एक विलेन रिटर्न्स ।
















