फ़िटनेस के मामले में अपनी जेनरेशन की सबसे फ़िट और ऊर्जावान अभिनेत्री में से एक दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड अंदाज और लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं । न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दिशा पाटनी मालदीव पहुंची जहां उन्होंने अपने बीच लव को एक बार फ़िर खुलकर बयां किया । मालदीव वेकेशन से दिशा ने अपने बोल्ड लुक से एक बार फ़िर सोशल मीडिया पर हॉटनैस का तड़का लगाया ।

दिशा पाटनी की हॉटनैस
दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन्स की प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की । मालदीव में हॉलिडे एंजॉय करते हुए दिशा ने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पिंक कलकर की बिकिनी पहने समंदर के पानी में लेटी दिख रही हैं । दिशा का ये लुक सर्दी में गर्मी जैसा फ़ील दे रहा है ।
इससे पहले भी दिशा ने मालदीव वेकेशन से अपनी बिकीनी फोटोज शेयर की थीं, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया था ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एरियल एक्शन ड्रामा यौद्धा में लीड रोल में नजर आएंगी । इसके अलावा दिशा की आगामी फ़िल्में हैं- केटिना और एक विलेन रिटर्न्स ।
















