फ़्रांस में आयोजित 71वें कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल को शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं । और बॉलीवुड अभिनेत्रियां यहां अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही है । मेट गाला इवेंट में अपने जलवे बिखरने के बाद दीपिका पादुकोण कांस में पहुंच चुकी है । कांस के लिए दीपिका पादुकोण का फ़र्स्ट लुक सामने आते ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि, कांस के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण का लुक पूरे ईवेंट की लाइमलाइट चुरा ले जाएगा । और ऐसा ही हुआ । बता दें कि, दीपिका ने लॉरियल के चेहरे के रूप में कांस में अपने पहले दिन की मौजूदगी दर्ज कराई । टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली सूची में जगह बनाने वाली दीपिका ने अपने हर लुक से कांस में अपनी अमिट छाप छोड़ी ।

कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल फ़िल्म जगत का बेहद प्रतष्ठित आयोजन माना जाता है, जिसमें दुनियाभर के सितारें शामिल होते है । इस समारोह में शामिल होना किसी भी अभिनेत्री के लिए गर्व की बात होती है ।
दीपिका पादुकोण – #बॉसलेडी

कांस के लिए दीपिका का ये लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है । कांस के अपने दूसरे दिन दीपिका ने MAO का क्रिस्पी पर्पल पेंटसूट पहना । फ़ुल स्लीव्ज के ब्लैजर के साथ बेल-बॉटम पेंट में दीपिका का ये लुक हर किसी के दिल में उतर गया ।

इंटेस आईज, स्ट्रॉंग आईब्रोज, न्यूड लिप्स और साइड की मांग के चिपके हुए बाल दीपिका की ड्रेस के साथ एकदम शूट कर रहे है ।
दीपिका पादुकोण- फ़्लोरल ब्यूटी

दीपिका ने कांस में अपने पहले दिन को Lhuillier ड्रेस, वैलेंटाइनो हील्स के साथ पूरा किया । इस दिन के लिए दीपिका की मेक अप आर्टिस्ट रही संध्या शेखर और हेयर स्टाइलिस्ट गेब्रियल जॉर्जियौ । दीपिका की इस फ़ैशन स्टाइलिस्ट शलीना नथानी ने दीपिका के लुक को काफ़ी अच्छा मैनेज किया ।
दीपिका पादुकोण- क्लासिक

एंथनी थॉमस मेलिलो के व्हाइट रिब्ड टेंक के साथ फ़्लेयर्ड डेनिम में दीपिका काफ़ी कूल दिख रही है । दीपिका ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया लेदर जैकेट के साथ ।

रोजर विवियर के ब्लैक प्वाइंटी टोज के साथ दीपिका का लेयर्ड चोकर उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है । बोल्ड आईब्रोज, मोव्ड पिंक लिप्स और स्लीक हेयर स्टाइल में दीपिका काफ़ी कूल दिखाई दे रही है ।
सफ़ेद गाउन में रेड कार्पेट पर उतरी दीपिका पादुकोण

कांस के पहले दिन, दीपिका ने कांस के रेड कार्पेट पर सफ़ेद रंग के नेट बेस्ट गाउन में एंट्री ली । डिजाइनर जुहैर मुराद के ब्राइडल गाउन में दीपिका की खूबसूरती कहर ढा रही थी । सोशल मीडिया पर दीपिका के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है ।

साइड की मांग निकाले, सॉफ़्ट वेब्स के साथ दीपिका पान्यूड मेक अप उनके गाउन के साथ कॉम्प्लिमेंट कर रहा था ।दीपिका ने जैसे ही इस गाउन को पहन रेड कार्पेट पर कदम रखा, फोटोग्राफर्स में भारत की इस शानदार अभिनेत्री को कैमरे में कैद करने की होड़ सी लग गई । दीपिका ने अपने दमदार लुक से रेड कार्पेट पर लोगों को प्रभावित किया ।
यह भी पढ़ें : कांस 2018 : दीपिका पादुकोण के इस लुक को देख आप भी कह उठेंगे 'वाह'
गौरतलब है कि, कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल फ़िल्म जगत का बेहद प्रतष्ठित आयोजन माना जाता है, जिसमें दुनियाभर के सितारें शामिल होते है । इस समारोह में शामिल होना किसी भी अभिनेत्री के लिए गर्व की बात होती है । 19 मई तक चलने वाले इस ईवेंट में रेड कार्पेट पर भारतीय अभिनेत्रियों में दीपिका, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल होंगी ।
















