दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म गहराइयां को लेकर छाई हुई हैं । शकुन बत्रा द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के, गली बॉय फ़ेम सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई सारे बोल्ड और इंटीमेट सीन्स हैं । क्योंकि यह फ़िल्म एडल्ट रिलेशनशिप पर बेस्ड है इसलिए इसलिए इसमें कुछ हाई-ऑक्टेन इंटीमेट सीन्स भी हैं जिसकी झलक फ़िल्म के ट्रेलर में देखने को मिली । गहराइयां अपनी स्टार कास्ट के अलावा इंटीमेट और बोल्ड सीन्स को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी हुई है । गहराइयां में दीपिका और सिद्धांत के इंटीमेट सीन्स को देख हर किसी के मन में यही सवाल आ रहा है कि क्या इन सीन्स के लिए दीपिका के पति रणवीर सिंह ओके थे । और अब फ़ाइनली दीपिका ने इसका जवाब दे दिया है ।

दीपिका पादुकोण की गहराइयां
अभी तक रिलीज हुए गहराइयां के ट्रेलर से लेकर गानें तक में सिद्धांत और दीपिका की हॉट केमिस्ट्री ने फ़िल्म के लिए उत्सुकुता डबल कर दी है । गहराइयां में दीपिका और सिद्धांत के इंटीमेट्स सीन्स की भरमार है । हाल ही में एक एंटरटेनमेंट चैनल को दिए इंटरव्यू में दीपिका से जब पूछा गया कि वह अपने इन इंटिमेट सीन्स पर उनके पति की प्रतिक्रिया पूछने वाले कमेंट्स पर कैसे रिएक्ट करती हैं । इसके जवाब में दीपिका ने कहा कि, उन्हें यकीन है कि रणवीर भी कमेंट नहीं पढ़ते । दीपिका ने यह भी कहा कि इस तरह के कमेंट्स 'Yuck' हैं और यह बेवकूफी भरे लगते हैं ।
रणवीर ने फ़िल्म के ट्रेलर और अपनी लेडी लव की खूब सराहना की
बता दें कि जब गहराइयां का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब रणवीर ने फ़िल्म के ट्रेलर और अपनी लेडी लव की खूब सराहना की थी । रणवीर ने दीपिका के लिए लिखा- ‘मूडी, सेक्सी और इंटेंस, Domestic noir ? मुझे साइन अप करो । सभी मेरे पसंदीदा शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड.’ दीपिका को टैग करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘और मेरी बेबी गर्ल Fazillion buxxx की तरह दिख रही हैं ।’ इसके अलावा रणवीर ने दीपिका की इस परफॉर्मेंस को अब तक का सबसे सेक्सी परफॉर्मेंस बताया है ।
गहराइयां एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के ज़माने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं, तथा उन्मुक्त होकर अपनी मर्ज़ी से ज़िंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। फ़िल्म में दीपिका, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे, साथ ही धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं । जौस्का फ़िल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 11 फ़रवरी, 2022 को होगा, तथा भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों के दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस फ़िल्म का आनंद ले सकेंगे ।
















