दीपिका पादुकोण केवल भारत के बड़े नामों में से एक नहीं है, बल्कि दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध है । उन्होंने पहले भी कई बार भारत को विश्व स्तर पर गर्व महसूस करवाया है । और अब दीपिका पादुकोण को एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कैंपेन में दिखाया गया है, जिसमें उन्हें ‘द ऑथेंटिक स्माइल्स ऑफ पीपुल ऑफ द वर्ल्ड’ में फीचर किया गया है ।

एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘द ऑथेंटिक स्माइल्स ऑफ पीपुल ऑफ द वर्ल्ड’ में दीपिका पादुकोण शामिल

दीपिका पादुकोण की मार्बल प्रतिमा

दीपिका, जिन्होंने फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय और कौशल का प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है, अक्सर गॉड गिफ़्टेड सुंदर मुस्कान के लिए उनकी तारीफ की जाती है ।

ऑथेंटिक स्माइल्स कैंपेन को उस समय दिखाया गया जब एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक ब्रेक के बाद मेहमानों का स्वागत करना शुरू किया जो कोविड-19 के कारण रुके हुए थे । यह यात्रियों को एक वार्म वेलकम देने के लिए था ।

दीपिका के फैंस बहुत गर्व महसूस कर रहे है क्योंकि वह एथेंस में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं । नायिका की ग्रे संगमरमर की बस्ट स्कल्पचर उनके भारतीय लुक में साड़ी में है, साथ ही गले में एक चोकर हार और एक छोटी सी बिंदी है और उसमें नीचे लिखा है, “भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुस्कुराती हुईं । ग्रे मार्बल, 2020 A.D.

thumbnail_WhatsApp Image 2020-12-08 at 1.16.40 PM

उनकी प्रतिमा के साथ अन्य लोगों के बीच एक अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता की प्रतिमा भी है ।

दीपिका के उनके शानदार काम की वजह से लंदन के मुख्यालय में प्रतिष्ठित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में भी उनकी मोम की प्रतिमा बनी थी ।