बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए हॉट डेस्टिनेशन बने मालदीव में एक के बाद एक बॉलीवड सिलेब्स अपने लॉकडाउन के हैंगओवर को खत्म करने के लिए वेकेशन मनाने पहुंच रहे हैं । तमाम बॉलीवुड सितारों के बाद अब रेस 3 एक्ट्रेस डेजी शाह भी वेकेशन के लिए हॉट डेस्टिनेशन मालदीव पहुंची हैं । सलमान खान के साथ जय हो और रेस 3 में नजर आ चुकी डेजी शाह ने सोशल मीडिया पर मालदीव वेकेशन से अपनी बिकिनी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।

डेजी शाह का बोल्ड अंदाज
डेजी ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं । जिसमें से एक फ़ोटो में डेजी समंदर किनारे टू कलर बिकिनी में सेक्सी अंदाज में लेटी हुई नजर आ रही हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में डेजी ब्लैक कलर की लाइनिंग बिकिनी पहने नजर आ रही हैं । इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डेजी ने लिखा, “जादू पर विश्वास रखें ।” इसके अलावा डेजी ने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फ़ैंस को बहुत पसंद आ रही हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, डेजी ने सलमान के साथ जय हो फ़िल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । इसके बाद वह हेट स्टोरी 3 और रेस 3 में नजर आईं थी । अभिनय के अलावा डेजी अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं ।
















