
सलमान खान का अपने भाईयों के साथ प्यार किसी से छुपा हुआ नहीं है । सभी भाईयों का भाईचारा हमेशा से ही मिसाल के तौर पर देखा जाता है, चाहे खुशी हो या गम ये भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे हैं । अरबाज खान ने हाल ही में एक ऐसी दुर्लभ तस्वीर शेयर की जिसमें किसी भी पहचाना मुश्किल ही नही नामुमकिन है ।
थ्रोबैक थ्रसडे से परे बुधवार को अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल तस्वीर को पोस्ड़ किया जिसमें चारों भाई-बहन एक साथ एक फ़्रेम में नजर आ रहे हैं । वैसे इसमें चारो को पहचान पाना बेहद मुश्किल है । इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं बाएं से सलमान खा, अरबाज खान, अलवीरा खान और सोहेल खान । अपनी दबंग इमेज के लिए फेमस सलमान खान इस तस्वीर में बेहद मासूम से दिख रहे हैं । पीले रंग की टी-शर्ट पहने भाईजान ने हाथों को पीछे पॉकेट में डाला है । अब उनके इस अंदाज के क्या कहने. इसे देखकर पता चलता है कि उनका स्टाइल बचपन से ही एकदम दबंगों वाला रहा है ।
अरबाज खान ने इस तस्वीर को हैशटैग की सीरज के साथ शेयर करते हुए लिखा, “#massivethrowback #usualsuspects #childhoodmemories #happysiblings #khandaan #oneforallallforone #loveforever.” इसके कुछ समय बाद सलमान खान ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और मजेदार अंदाज में लिखा, “Just a few years ago :)”
फ़िल्मों की बात करें तो, जहां सलमान खान टाइगर जिंदा है की तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं अरबाज खान अपनी प्रसिद्द फ़्रेंचाइजी दबंग, जिसमें उनके भाई सलमान खान ने लीड रोल निभाया था, को आगे बढ़ाने की प्लानिंग करने में जुटे हुए हैं । जबकि उनके भाई सोहेल खान छोटे पर्दे पर डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं । सोहेल खान गामा पहलवान, नाम के टीवी शो में नजर आएंगे ।
















