
कैटरीना कैफ़ ने जब से सोशल मीडिया ज्वाइन किया है तब से वह अपने और अपनी फ़िल्म के सेट के कई सारे फ़ोटो से अपने चाहने वालों का दिन बनाती रहती है । अभी पिछले ही दिनों कैटरीना कैफ़ ने अपनी हॉट तस्वीर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, और अब एक और तस्वीर कैटरीना ने पोस्ट की है, जिसे देखकर प्यार आए बिना नहीं रह सकता है ।
कल कैटरीना कैफ़ ने फ़िल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट जिनीत रथ के साथ एक बहुत प्यारी सी तस्वीर को पोस्ट किया । इस फ़िल्म में वह जिनीत को प्यार करती हुई नजर आ रही है । इससे पहले जिनीत रथ कैटरीना कैफ़ के साथ अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में नजर आए थे । और अब एक फ़िर इन दोनों की जोड़ी फ़िल्म टाइगर जिंदा है में भी दिखाई देगी । अर संयोग से इस फ़िल्म को भी अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । यह अबु धाबी के सेट की तस्वीर है । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “I’ve finally met someone who actually talks more than me ……. much more ….. my mbkd co-star’s grown up #tigerzindahai #abudhabi”
जिनीत रथ ने मेरे ब्रदर की दुलहन फ़िल्म में अली जफ़र के बचपन का रोल निभाया था । इसके अलावा वह साल 2012 में सस्पेंस ड्रामा फ़िल्म तलाश में आमिर खान और रानी मुखर्जी के बेटे की भूमिका में नजर आए थे । इसके अलावा जिनीत ने एबीसीडी-एनीबडी केन डांस-2 में प्रभु देवा के बेटे किरदार को निभाया था ।
टाइगर जिंदा है साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल है । इस फ़िल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ़ अहम भूमिका में नजर आएंगी । कबीर खान द्दारा निर्देशित एक था टाइगर को इस बार टाइगर जिंदा है, को अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया गया । यह फ़िल्म इस साल क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी ।
















