
कैटरीना कैफ़, सलमान खान के साथ पिछले दिनों अली अब्बास जफ़र की आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग में काफ़ी व्यस्त रही । हाल ही में कैटरीना और सलमान फ़िल्म की टीम के साथ ग्रीस में अपनी फ़िल्म टाइगर जिंदा है, के एक गाने की शूटिंग कर मुंबई वापस लौट आई है ।
ग्रीस से लौटने के दौरान, कैटरीना कैफ़ की मुलाकात एक रॉकी नाम के बच्चे से हुई और वह उसे अपने साथ शॉपिंग पर ले गई । हाल ही में अली अब्बास ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बच्चा कैटरीना कैफ़ की गोद में खिलौने खरीदता हुआ नजर आ रहा है । बच्चे के साथ कैटरीना की ये जुगलबंदी देखते ही बनती है ।
अली अब्बास जफ़र ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “#tigerzindahai #dairies #airport @katrinakaif #baby rocky #who is cuter?”
निर्देशक अली अब्बास जफ़र की फ़िल्म टाइगर जिंदा है, दरअसल, साल 2012 में आई कबीर खान द्दारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर, का सीक्वल है । टाइगर जिंदा है, इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
इसके अलावा कैटरीना कैफ़ आनंद एल राय की निर्देशित फ़िल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा वह विजय कृष्ण आचार्य की आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, फ़ातिमा सना शेख के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















