
अभी कुछ दिन पहले शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को लंदन की नाईट क्लब ‘सर्की-ले-सोएर’ के एक प्रोजेक्ट के लिए मुंबई में हेलोवीन सेट डिजाइन करने के लिए चुना गया । और गौरी खान ने बहुत ही खूबसूरती से उस सेट को डिजाइन किया और उसी के लिए हेलोवीन पार्टी भी आयोजित की जिसमें उनके परिवार के साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आईं ।

गौरी खान की इस शानदार हेलोवीन पार्टी में जहां बॉलीवुड स्टार्स का जलवा रहा वहीं पूरी पार्टी में आकर्षण का केंद्र रही उनकी बेटी सुहाना खान । 17 वर्षीय सुहाना का हॉट लुक पार्टी की सारी लाइमलाइट चुरा ले गया । गौरी खान द्वारा डिजाइन इस पार्टी में सुहाना गोल्डन ड्रेस में नजर आईं । गोल्डन कलर के वनपीस बॉडीकॉन ड्रेस के साथ सुहाना ने हील्स पहन रखे थे और वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं ।

पार्टी में पहुंचे फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की । इन्हें पोस्ट करते हुए मनीष ने लिखा, “Selfie Time @gaurikhan @suhanakhan2 @bhavanapandey @suzkr @khatriimtiaz”. जबकि दूसरी तस्वीर सेहयर करते हुए मनीष ने लिखा, “#allaboutlastnight with my beautiful dearest @shazreh_r #friendsforever”.

इस पार्टी में सुजैन खान भी काफ़ी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं और उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की । इन्हें पोस्ट करते हुए सुजैन ने लिखा, , “The big dark wings couldn’t have slayed it better Halloween weekend #birthdayfuncontinues #cirquedesoir #mydarlingG #foreverwithyou full power to u!”.

गौरी खान द्दारा आयोजित इस भव्य हेलोवीन पार्टी की अन्य तस्वीरें यहां देखें….जिसे खुद गौरी खान ने अपने सोशल अकाउंट व पार्टी में शामिल हुए अन्य सेलिब्रिटी ने शेयर किया ।

























