तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है और इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस (Covid-19) को महामारी घोषित कर दिया है । मैन टू मैन कॉन्टैक्ट से फैल रहे वायरस के खतरे के कारण देशभर में लॉकडाउन का माहौल पैदा हो गया है । कोरोना वायरस की वजह से ही कई इवेंट्स, अवॉर्ड्स फंक्शंस, इंटरव्यूज और शूटिंग शेड्यूल कैंसल हो गए है । और अब लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक नया कैंपेन चलाया जा रहा हा, जिसका टाइटल है 'सेफ हैंड्स' चैलेंज ।

Coronavirus outbreak: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए WHO ने अपनी फ़ौज में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को किया शामिल

कोरोना वायरस चैलेंज के लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी शामिल

जहां एक तरफ़, इस वायरस को फैलने से बचने के लिए भी लोग सोशल मीडिया पर जागरुकता फैला रहे हैं और हाथों को लगातार धोने की अपील कर रहे हैं वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन इजेशन (WHO) ने भी सोशल मीडिया पर सुपरस्टार सेलेब्स से इस मामले में जागरुकता फैलाने की अपील की है जिसके लिए WHO डायरेक्टर ने दुनिया भर के कई सिलेब्रिटीज़ को नॉमिनेट किया है ।

इस चैलेंज में वे विडियो में उनकी ओर से वीडियो शेयर करने को कहा जाएगा कि आप इस वायरस से अपनी सुरक्षा के लिए अपना हाथ किस तरह से धोते हैं । इस चैलेंज के लिए जिन लोगों को नॉमिनेट किया गया है उनमें बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं । प्रियंका और दीपिका के अलावा के-पॉप, अरनॉल्ड श्वार्जनेगर, जैसे कई सिलेब्रिटीज़ नॉमिनेट हुए है ।

यह भी पढ़ें : महामारी बने कोरोनावायरस ने रोकी लाल सिंह चड्ढा, जर्सी और निकम्मा की शूटिंग

बता दें कि कोरोना के खौफ़ से दीपिका और प्रियंका चोपड़ा भी घर पर समय बिताने का फैसला किया है । दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर ये भी बताया था कि वे कोरोना के चलते फ्री टाइम का सदुपयोग कर रही हैं और अपना वॉर्डरोब साफ कर रही हैं ।

View this post on Instagram

Productivity in the time of COVID-19!? #cleaning #wardrobe

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on