फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला इन दिनों अपनी पिछली रिलीज सुपर 30 और नवीनतम रिलीज छिछोरे के साथ बैक टू बैक सफलता का आनंद ले रहे हैं । फिल्म से प्रेरित, साजिद नाडियाडवाला जल्द अपने पुराने घर का दौरा करेंगे जहां उन्होंने अपना बचपन गुज़ारा है और साथ ही, अपने पुराने 'छिछोरा' दोस्तों से मिलने के लिए ख़ासा उत्साहित है । इस खास अवसर पर, फिल्म निर्माता गणपति पंडाल में पूजा भी करेंगे और अपने पुराने दोस्तों के साथ खूबसूरत वक़्त भी बिताएंगे ।

छिछोरे ने किया फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को अपने 'छिछोरे' दोस्तों से मिलने के लिए इंस्पायर !

छिछोरे के निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने बचपन के दोस्तों से मिलेंगे

सिर्फ़ साजिद नाडियाडवाला ही नहीं बल्कि उनके दोस्त भी इस दौरे को ले कर बेहद उत्साहित है; पंडाल ने साजिद नाडियाडवाला के पोस्टर के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगा कर, उनके आने की खुशी व्यक्त की है। लंबे समय के बाद, फिल्म निर्माता गणेशोत्सव के शुभ दिन अपने बचपन के दोस्तों  के साथ शहर का दौरा करने जा रहे हैं ।

व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद, फिल्म निर्माता ने अपने 'छिछोरा' दोस्तों से मिलने के लिए वक़्त निकाला है और बीते पुराने दिनों की यादें फिर से ताज़ा करने के लिए उत्सुक है ।

साजिद एक विपुल निर्माता हैं जो दर्शकों के स्वाद को बखूबी समझते हैं और कंटेंट एवं मनोरंजन के परफ़ेक्ट मिश्रण के साथ दर्शकों का मनोरंजन करना जानते है ।

यह भी पढ़ें : Chhichhore Movie Review: मनोरंजन के साथ अहम मैसेज देती है छिछोरे

किक 2, हाउसफुल 4 और बागी 3 जैसी अपनी आगामी फिल्मों के साथ साजिद नाडियाडवाला को बॉलीवुड में सीक्वल के निर्विवाद राजा के रूप में जाना जाता है ।