दीपिका पादुकोण अपनी आगामी रिलीज छपाक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं > और अब दीपिका पादुकोण ने फिल्म से एक विशेष वीडियो साझा किया है जो आपको बदलाव की तरफ एक कदम आगे बढ़ाने के लिए निश्चित रूप से प्रेरित करेगा ।

Chhapaak: दीपिका पादुकोण ने रियल एसिड अटैक पीड़ितों के साथ शुरू किया 'अब लड़ना है' कैम्पेन

 

दीपिका पादुकोण ने छपाक से 'अब लडना है' कैम्पेन शुरू किया

यह वीडियो आपको 'बदलाव की राह में कदम बढ़ाने' में विश्वास दिलाएगा और निश्चित रूप से समाज में एक बड़ा प्रभाव पैदा करेगा । दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है । दीपिका के साथ-साथ लक्ष्मी अग्रवाल ने भी अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है और बदलाव लाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है ।

फिल्म के ट्रेलर ने अपनी अद्भुत कहानी के साथ प्रशंसकों को अवाक छोड़ दिया है । दीपिका ने दर्शकों से प्यार पाने के साथ-साथ मशहूर हस्तियों के दिलों को भी जीत लिया है ।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म छपाक 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है । साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है ।