वाणी कपूर, जो जल्द ही यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे में नजर आएंगी, ने फ़ैशन मैगज़ीन ग्रेजिया इंडिया के सितंबर महीने के अंक के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई ।
बेगी ड्रेस के साथ लुई विटोन के ओवरकोट पहने वाणी कपूर कवर पेज की शान बढ़ा रही हैं । हल्के मेकअप में वाणी कपूर बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं ।
निर्देशक आदित्य चोपड़ा की आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे में वाणी कपूर रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी । यह फ़िल्म इस साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















