
ये वो समय है जब पूरा देश बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान का जोर शोर से जन्मदिन मना रहा है । 3 नवंबर को शाहरुख खान 52 साल के हो जाएंगे और उससे पहले ही उनके जन्मदिन का जश्न मनाना शुरू हो गया है ।

अपने घर मन्नत के बाहर अपने लाखों प्रशंसकों का अभिवादन करने से पहले शाहरुख खान अपने करीबियों के साथ अलीबाग फ़ार्महाउस जाएंगे जहां आधी रात को उनके जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा ।

बुधवार की दोपहर, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और उनकी पत्नी गौरी खान को मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर अलीबाग जाने के लिए नजर आईं । इस दौरान सुहाना खान व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में काफ़ी कूल दिखाई दे रही थी । वहीं सुहाना की बेस्ट फ़्रेंड अनन्या पांडे भी इस दौरान काफ़ी गॉरजियस अवतार में नजर आईं । स्नीकर्स के साथ शॉर्ट ड्रेस अनन्या पांडे पर बहुत जंच रही थी ।

इनके अलावा, सुजैन खान और श्वेता बच्चन नंदा भी गेट वे ऑफ़ इंडिया पर अलीबाग जाने के लिए नजर आईं । आपको बता दें की अलीबाग में शाहरुख खान का फ़ार्म हाउस है जहां आधी रात को उनके जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा ।
















