ranveersin1

बस एक दिन पहले, हमने आपको खबर दी थी कि संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म पद्मावती की मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूटिंग शुरू हो चुकी है । फ़िल्म की शुरूआत में बर्थडे सेलिब्रेशन से हुई जहां रणविर सिंह ने अपनी कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिम्पल नरुला का सेट पर जन्मदिन मनाकर की ।

रणवीर सिंह ने सिम्पल नरुला के जन्मदिन को खास बनाने के लिए केक मंगवाया और फ़िल्म की पूरी यूनिट के बीच नरुला ने केक काटा । रिम्पल ने इंस्टाग्राम पर रण्वीर और अन्य के साथ सेल्फ़ी कोल्लाज को शेयर किया और कैप्शन लिखा, “Birthday surprise #filmcity #birthdaygirl #birthdaysurprises #bollywoodstyle #friendsforever #fun #mumbai #lovedit #ranveersingh #birthdaycake #bestbirthdayever #birthdaypresent.”

ranveersin2

वहीं दूसरी तरफ़ हमने सुना है कि संजय लीला भंसाली, जो कि रानी पद्मावती फ़िल्म के निर्देशक और निर्माता है, ने सेट के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने का फ़ैसला किया है । जाहिरतौर पर, फ़िल्म के मेकर्स फ़िल्म और स्टारकास्ट के लुक को पर्दे में रखना चाहते हैं इसलिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है । ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म है जिसमें रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं । हमने सुना है कि सुरक्षा बढ़ाने के अलावा, रणवीर सिंह, दीपिका और शाहिद तीनों को लगातार संरक्षित किया जाएगा, यहां तक कि उनके वैनिटी वेन तक जाने तक ।

संजय लीला भंसाली की आगामी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म पद्मावती में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी, दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती और शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे ।