
कुछ महीने पहले, हमने आपको खबर दी थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को भारत में न्यूजीलैंड के पर्यटन को बढाने के लिए न्यूजीलैंड का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया है । न्यूजीलैंड का ब्रांड एम्बेसडर घोषित होने के बाद सिद्धार्थ ने न्यूजीलैंड खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला और कई साहसिक खेल भी खेले ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी काम के लिए एक बार फिर से न्यूजीलैंड में है । न्यूजीलैंड पहुंचने पर, वह न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की, से अचानक ही मिले । न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ फ़ोटो भी खिंचवाया । यूं अचानक प्रधानमंत्री से मिलकर सिद्दार्थ बहुत खुश हुए और उसका एक फ़ोटो उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और लिखा,“Guess who I bumped into at the #auckland airport, Prime minister @johnkeypm gracious n warm as always.#SidNZ.”
फ़िल्मों की बात करें तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अगामी एक्शन फ़िल्म, जिसका फ़िलहाल के लिए नाम 'रिलोडेड' है, में जैकलिन फर्नांडीज के साथ नजर आएंगे ।
















