शाहरुख खान भले ही बॉलीवुड के किंग खान हों, लेकिन उनके बच्चे निश्चितरूप से अगली पीढ़ी के सुपरस्टार हैं । शाहरुख के तीनों बच्चें पैपराजी के सबसे पंसदीदा स्टार किड है । भले ही सबसे छोटे खान, अबराम सबके लाडले और प्यारे हों,लेकिन उनके बड़े बेटे आर्यन और सुहाना खान भी किसी से कम नहीं है, वह भी इंटरनेट पर राज करते है ।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया की स्टार है । जब-जब सुहाना किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनती है, तब-तब वह पूरे इवेंट की लाइलमाइट चुरा लेती है । सुहाना खान का हाल ही में आया ये फ़ोटो भी कुछ यही बयां कर रहा है । बेहद खूबसूरत बैकग्राउंड वाले इस फ़ोटो में सुहाना खान कमाल की खूबसूरत दिखाई दे रही है ।

पिछले कुछ महीने से, कई कार्यक्रमों में सुहाना खान की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि वह अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान की तरह पैपराजी को संभालने में समर्थ हैं ।