डिहाइड्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती बीते जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बीते हफ़्ते अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी । हालांकि, शुरूआत में 94 वर्षीय अभिनेता की हालत कुछ नाजुक थी, लेकिन फ़िर बाद में उनकी हालत में सुधार होने लगा, और उसके बाद उन्हें घर भेज गिया गया और इन दिनों वह अपने अपनी पत्नी सायरो बानो की देखरेख में अपने घर पर आराम कर रहे हैं ।

मंगलवार की शाम, दिलीप कुमार के 'मुंह बोला बेटे' शाहरुख खान उनसे और उनकी पत्नी से मिलने उनके घर गए । शाहरुख खान ने दोनों के साथ उनके घर पर काफ़ी अच्छा समय बिताया । दिलीप कुमार के मैनेजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर उस मुलाकात की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, और लिखा, “ये संदेश सायरा बानो की तरफ़ से है : साहब का मुंह बोला बेटा-शाहरुख खान आज साहब से मिलने आया ।”“Message from Saira Banu: Sahab’s mooh-bola beta-“son” @iamsrk visited Sahab today. Sharing some photos of the evening.”

सायरा बानो ने आगे कहा, साहब जब से अस्पताल से लौटे हैं , तब से वह काफ़ी अच्छा महसूस कर रहे हैं, “@iamsrk visited Sahab this evening. Sahab’s doing much better since return from the hospital. Shukar Allah.”

फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फ़िल्म में वह बौने के किरदार मेम नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में नजर आएंगी ।