
शाहरुख खान इन दिनों लॉस एंजिल्स में अपनी पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं । इसी दौरान उन की मुलाकात लोकप्रिय अमेरिकी डीजे डिप्लो के साथ हुई । दोनों की मुलाकात उनके आगामी सहयोग की तरफ़ इशारा कर रहा है ।
रविवार के दिन, शाहरुख खान ने अपने दोस्त और अंतर्राष्ट्रीय प्रोड्यूसर डिप्लो के साथ समय बिताया । इतना ही नहीं शाहरुख खान ने डिप्लो के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया । जिसको शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, , 'डीप्लो के एक विडियो के दौरान... मुझे इसमें एक रोल और एक डीसेंट जैकेट मिला है... शुक्रिया'। इस फोटो में शाहरुख एक सफेद रंग की स्पोर्टिंग टीशर्ट में दिख रहे हैं जबकि अमेरिकन डीजे काले रंग की शर्ट में दिख रहे हैं ।

हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि, यह गाना शाहरुख खान की आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल में दिखाया जाएगा या यह डिप्लो का कोई नया सिंगल है । लेकिन यह सुनिश्चित है कि दोनों सुपरस्टार को एक साथ देखना दर्शकों के लिए काफ़ी मनोरंजक रहेगा । एक चीज को शाहरुख ने साफ़ किया कि डिप्लो ने उनकी आगामी फ़िल्म के लिए एक सिंगल बनाया है और हमें लगता है कि यह गाना वही होगा ।
आपको बता दें कि, लोकप्रिय अमेरिकी डीजे डिप्लो ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ आगामी बॉलीवुड फिल्म जब हैरी मेट सेजल के ‘फुर्र’ गीत के लिए हाथ मिलाया है । इम्तियाज अली द्दारा निर्देशित फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















