ranbirshruti1

ये खबर उन लोगों के लिए है, जो ये सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर इन दिनों फ़ुटबॉल मैच में भाग लेने के अलावा क्या कर रहे हैं । रणबीर कपूर और श्रुति हसन को एक साथ देखने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ये खबर कुछ खास हो सकती हैं क्योंकि हाल ही में रणबीर कपूर ने पहली बार श्रुति हसन के साथ स्क्रीन शेयर की लेकिन विज्ञापन के लिए । जी हां रणबीर कपूर और श्रुति हसन मे एक विज्ञापन के लिए एक साथ शूट किया ।

रणबीर कपूर और श्रुति हसन के विज्ञापन की ये पहली तस्वीर कल ही जारी हुई जिसमें ये नई जोड़ी एक-दूसरे के साथ कमाल की लग रही है । रणबीर बेज कलर के जैकिट में काफ़ी प्रोफ़ेशनल लग रहे हैं जबकि श्रुति काले रंग की ड्रेस में काफ़ी हॉट लग रही हैं ।

फ़िल्मों की बात करें तो, रणबीर कपूर ने अपनी अगली फ़िल्म ए दिल है मुश्किल की शूटिंग पूरी की है , इस फ़िल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी । इसके अलावा रणबीर, अनुराग बसु की अगली फ़िल्म जग्गा जासूस में कैटरीना कैफ़ के अपोजिट नजर आएंगे ।