Priyanka-Chopra-3

प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमर से अब हॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा । वैश्विक स्तर पर एक के बाद एक उपलब्धि अपने नाम करने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लिए ये साल बहुत खास है क्योंकि इस साल प्रियंका की पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच रिलीज हो रही है ।

वैसे तो सबको पता होगा, पर जिसे नहीं पता है उसके लिए बता दें कि कल प्रेम दिवस यानी वेलेंटाइन डे था, और इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच का स्पेशल मोशन पोस्टर रिलीज किया गया । इस पोस्टर में फ़िल्म की पूरी कास्ट सुर्ख लाल रंग के स्विमवियर में नजर आ रही थी जबकि प्रियंका लाल रंग के गाउन में काफ़ी हॉट लग रही थीं । ये पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “Saving people from a lonely #ValentinesDay one kiss at a time. #Baewatch #VictoriaLeeds”

इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगी । अमेरीकी टीवी शो क्वांटिको की स्टार प्रियंका इस फ़िल्म में विक्टोरिया लीड्स नाम की महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो इस फ़िल्म में नेगेटिव किरदार अदा कर रही हैं । 90 के दशक के टीवी शो पर बनी फ़िल्म बेवॉच में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन की एक्शन और कॉमेडी दोनों नजर आएगी । बेवॉच फ़िल्म 26 मई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।