
इस महीने की शुरूआत में हमने आपको खबर दी थी कि आर माधवन और कंगना रानौत अभिनीत फ़िल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के निर्देशक आनंद एल राय जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म की शूटिंग शुरु करेंगे । इतना ही नहीं हमने आपको बताया था कि इस फ़िल्म कोई और नहीं बल्कि रईस के स्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।
हालांकि फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स इरोज ने फ़िल्म से जुड़ी सभी जानकारियां गुप्त रखी हैं< लेकिन सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण, जो हॉलीवुड फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स; द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' से अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, इस फ़िल्म से जुड़ सकती हैं । बहरहाल अब हमने सुना है कि दीपिका ने इस फ़िल्म के लिए अपना लुक टेस्ट भी दे दिया है, हालांकि इस बात को भी मीडिया से बहुत गोपनीय रखा जा रहा है । वहीं दूसरी तरफ़, जब फ़िल्म के प्रोड्यूस इरोज से इस मामले में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस बारें में कोई अपडेट नहीं है ।
फ़िल्म की बात करें तो, यह फ़िल्म तब सुर्खियों में आई जब शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज को इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के लिए अप्रोच किया गया । हालांकि बाद में ये साफ़ कर दिया गया कि यह फ़िल्म आनंद एल राय के ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स’ बैनर तले बनाई जाएगी ।
















