
कैटरीना कैफ़ के जन्मदिन में अब बस कुछ दिन ही बाकी हैं और उनके बर्थडे का सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो गया है । कैटरीना इन दिनों अपनी आगामी म्यूजिकल ड्रामा फ़िल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में व्यस्त हैं । इस प्रमोशन के दौरान उन्हें कई बर्थडे केक प्राप्त हो रहे हैं > जब कैटरीना को ये केक मिला और वो इसे देखकर सरप्राइज हुई तो उस दौरान रणबीर कपूर उनके वहीं खड़े हुए थे ।
अपने जन्मदिन और फ़िल्म रिलीज होने से पहले कैटरीना कैफ़ ने जग्गा जासूस के प्रोडक्शन हाउस से एक स्पेशल सरप्राइज प्राप्त किया । 16 जुलाई को कैटरीना कैफ़ 34 साल की हो जाएंगी, इसलिए फ़िल्म के प्रोडक्शन हाउस ने कैट को जग्गा जासूस एडीशन का कस्टमाइज किया हुआ केक गिफ़्ट किया । इसी हफ़्ते में कैट को तीन केक मिल चुके हैं और यह उनका तीसरा केक है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा कि उन्हें बर्थडे केक बहुत पसंद है, “Birthday cake from Disney . I just loveeee birthdays … Cake no. 3.”
फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर अभिनीत जग्गा जासूस 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । अनुराग बसु द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म एक जासूसी थ्रिलर फ़िल्म है । इसके अलावा वह आईफ़ा 2017 में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क रवाना होंगी । आईफ़ा में अपनी परफ़ोरमेंस के बाद, कैटरीना कैफ़ अली अब्बास जफ़र की आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग के लिए मोरक्को के लिए उड़ान भरेंगी । इस फ़िल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















