sidkat1

पहले हमने आपको बताया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ़ पहली बार एक साथ फ़िल्म बार बार देखो में रोमांस करते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में 90 के दशक का हिट पंजाबी गीत काला चश्मा को दर्शाया जाएगा । हमारे पास है इस बेहतरीन डांस नंबर का पहला लुक जो वाकई बहुत आकर्षक लग रहा है ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैटरीना कैफ़ के साथ फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक शेयर किया और उसे कैप्शन दिया, "Watch out #kalachashma coming on 27th July #baarbaardekho #katrinakaif @nityamehra19." तस्वीर में पारंपरिक पोशाक पहने हुए सिद्धार्थ-कैटरीना बहुत खूबसूरत लग रहे हैं । दरअसल ये तस्वीर फ़िल्म में एक शादी के गाने की है । ये गाना डीजे सुख की एलबम ग्रूव के गाने तेनु  काला चश्मा जज्ता वे, का हिंदी रीमेक है ।

फ़िल्म बार बार देखो नित्या मेहरा निर्देशित कर रहें हैं, जिसने पहले भी डॉन, द नेमसेक और लक्ष्य जैसी फ़िल्मों के निर्देशन में सहयोग किया था । यह फ़िल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।