
पॉर्न स्टार से बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अभिनेत्री बनीं सनी लियोन, कुछ दिनों से रुपहले पर्दे से भले ही नदारद हों लेकिन वो बहुत जल्द ह्रितिक रोशन की फ़िल्म में आइटम नंबर करती हुईं नजर आएंगी । सुनने में आया है कि ह्रितिक और सनी के बीच केक अफ़ेयर छिड़ गया है । सनी तो वैसे भी ह्रितिक की दीवानी है लेकिन ये क्या ह्रितिक रोशन भी उनके दीवाने हो रहे हैं । हाल ही में ह्रितिक रोशन ने सनी लियोन के लिए स्वादिष्ट कप केक भेजे ।
सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो पोस्ट किया जिसमें वह ह्रितिक दारा भेजे गए कप केक को दिखा रही हैं< इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए सनी ने लिखा, "Don't know where to begin here! Thanks @hrithikroshan and @fitnessbakery for making my tummy so happy!! So many options!! Hehe". ह्रितिक और सनी के बीच छिड़ा ये केक अफ़ेयर दरअसल तब शुरू हुआ जब ह्रितिक ने एक स्वादिष्ट केक के साथ फ़ोटो पोस्ट की और लिखा, "Celbrating @mustafaahmed84 bday wth a delicious chocprotein cake made by his wondrful wife.Ty @Fitness_Bakery#repost". इस पर सनी ने जवाब दिया "Jealous!! Think I'll print it out and eat it :)". ह्रितिक ने बहुत ही सज्जनता के साथ जवाब दिया, "Don't add the Paper weight! Having something amazing sent to u tom:) #withlove @SunnyLeone @mustafaahmed84 @Fitness_Bakery".
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी लियोन ह्रितिक रोशन, यामी गौतम अभिनीत फ़िल्म काबिल में एक आइटम नंबर कर रही हैं । यह फ़िल्म संजय गुप्ता द्दारा निर्देशित की जा रही है । ये फ़िल्म अगले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















