
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी सफ़लतापूर्वक मौजूदगी दर्ज कराने के बाद हॉलीवुड में भी अभिनेता विन डीजल के साथ फ़िल्म ट्रिपल एक्स ; रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में साल 2017 की शुरूआत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली ।
दीपिका पादुकोण ने कई प्रतिष्ठित मैगजीन के कवरपेज की शोभा बढ़ाई है और उसी में से एक है वैनिटी फ़ेयर मैगजीन । दीपिका इस मैगजीने के ज्वैलरी इश्यू के लिए कवरपेज पर नजर आईं । इससे पहले भी हमने आपको उस फ़ोटोशूट की कई तस्वीरें दिखाई थी ।

गुरुवार के दिन, दीपिका पादुकोण ने अपने नए स्टनिंग फ़ोटो शूट से कुछ फ़ोटो शेयर किए जिसमें वह बेहद सेक्सी दिखाई दे रही हैं । इसमें दीपिका ने चैनल ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है और ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो में दीपीका की खूबसूरती और भी ज्यादा कहर ढा रही है । स्लिक हेयर स्टाइल और मेटेलीक मेक अप में दीपिका पादुकोण और भी ज्यादा आकर्षक लग रही हैं । वैनिटी मैगजीन ने इस फ़ोटोशूट के बीहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह फ़ाइनल टच-अप कर रही हैं ।
फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं । संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणबीर सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















